BSNL Free Insurance Plan: सरकारी कंपनी भारत संचार निगम (BSNL) अपने यूजर्स के लिए एक धमाकेदार इंश्योरेंस प्लान लॉन्च करने का प्लान बना रही है, जिसमें साइबर क्राइम से होने वाले नुकसान का कवरेज भी शामिल होगा और इसके लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी (OICL) के साथ साझेदारी की है.
दरअसल, BSNL के चेयरमैन ए रॉबर्ट जे रवि ने बताया कि BSNL पहला ऑपरेटर है, जो उन लोगों तक इंश्योरेंस देने का सोच रहा है, जिन्होंने इसके बारे में कभी सुना भी नहीं होगा. इसमें साइबर क्राइम से होने वाले नुकसान भी शामिल होंगे. हालाांकि यह इंश्योरेंस चुनिंदा BSNL प्रीपेड प्लान जैसे STV 202 और STV 2449 पैक के साथ ही मिलेगा.
ग्राहकों को होंगे दो बड़े फायदे
- बता दें कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) अपने ग्राहकों को दो बड़े फायदे दे रही है. पहला- 1 लाख रुपये का एक्सीडेंटल डेथ कवर और दूसरा- 10,000 रुपये तक का साइबर-फ्रॉड कवर.
- ऐसे में यदि आपका BSNL प्रीपेड नंबर आपके बैंक अकाउंट से लिंक होगा और आपके साथ साइबर धोखाधड़ी हो जाती है. यानी पैसे की चोरी, फिशिंग या फेक ईमेल के जरिए बैंक से पैसे उड़ जाते हैं तो इस इंश्योरेंस के तहत आपके अकाउंट से चोरी हुए 10,000 रुपये तक का नुकसान कवर किया जाएगा.
- इस स्कीम से किसानों, खेत में काम करने वालों और मछुआरों जैसे ग्राहकों को बहुत फायदा होगा, खासकर ग्रामीण और छोटे शहर में,
कैसे एक्टिविटी होगी पॉलिसी?
- जैसे ही कोई सब्सक्राइबर अपना मोबाइल कनेक्शन रिचार्ज करेगा, उसे पॉलिसी एक्टिवेशन का SMS मिलेगा और ग्राहक के रजिस्टर्ड नाम से इंश्योरेंस कवर बन जाएगा. इसके लिए सब्सक्राइबर्स को अलग से प्रीमियम नहीं देना होगा.
- इससे पहले, प्राइवेट सेक्टर की कंपनी भारती एयरटेल ने 279 और 179 के रिचार्ज पर लाइफ इंश्योरेंस प्लान लॉन्च किए थे.
बढ़ रहे BSNL के नए ग्राहक
बता दें कि हाल ही में ट्राई द्वारा जारी किए गए डेटा के मुताबिक, M2M को छोड़कर, मोबाइल वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्या 27 लाख बढ़कर 1.15 अरब हो गई. वहीं, Jio ने 19 लाख सब्सक्राइबर्स जोड़े. जबकि Vi ने 1 लाख सब्सक्राइबर्स गंवा दिए. इसमें हैरानी की बात है कि BSNL ने भी 5 लाख सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं, लेकिन यह देखना होगा कि यह बढ़त कितनी टिकाऊ रहती है.

