फ्रांस में उग्र हुआ छात्र आंदोलनः आगजनी और तोड़फोड़ के बाद 5 हजार से ज्यादा अरेस्ट, 500 स्कूल बंद

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

France Student Protest: शिक्षा व्यवस्था को लेकर फ्रांस में शुरू हुआ छात्र आंदोलन अब लगातार उग्र होता जा रहा है. आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद सरकार ने सोमवार को 400 से 500 स्कूलों में पढ़ाई पूरी या आंशिक रूप से बंद रखने का फैसला किया है. शिक्षा मंत्री एडुआर जफ्रे के अनुसार, इन स्कूलों में सुरक्षा की स्थिति सामान्य कक्षाएं चलाने के अनुकूल नहीं है.

24 स्कूलों में आगजनी या तोड़फोड़ की घटनाएं

उन्होंने बताया कि छात्र अशांति शुरू होने के बाद से 24 स्कूलों में आगजनी या तोड़फोड़ हुई है, जबकि 78 शिक्षा कर्मचारियों को चोटें आई हैं. सरकार का कहना है कि सोमवार को बंद रहने वाले स्कूलों की संख्या शुक्रवार के लगभग बराबर हो सकती है. फ्रांस में हजारों छात्रों ने पिछले सप्ताह बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किए थे. प्रदर्शनकारियों ने कई जगह सड़कों पर अवरोध खड़े कर दिए. छात्रों का आरोप है कि देश की शिक्षा व्यवस्था को पर्याप्त धन नहीं मिल रहा और सरकार स्कूलों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है. प्रदर्शनों के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई जगह झड़पें हुईं. इन घटनाओं में सैकड़ों लोग घायल हुए और 5,000 से ज्यादा लोगों को अरेस्ट किया गया. इनमें बड़ी संख्या नाबालिगों की बताई गई है.

सप्ताहांत में प्रदर्शन कुछ शांत रहे, लेकिन आंदोलन के आयोजकों ने मंगलवार को फिर बड़े प्रदर्शनों का आह्वान किया है. उनका कहना है कि सरकार ने उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है. फ्रांस के शिक्षा मंत्री ने कहा कि सोमवार को कुछ स्कूलों में धीरे-धीरे पढ़ाई शुरू कराने की कोशिश की जाएगी, लेकिन यह सुरक्षा स्थिति पर निर्भर करेगा.

फ्रांस के अधिकारियों का दावा है कि मूल रूप से शिक्षा व्यवस्था को लेकर शुरू हुए इस छात्र आंदोलन में राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने घुसपैठ की है. शिक्षा मंत्री जफ्रे ने विशेष रूप से कट्टर वामपंथी कार्यकर्ताओं पर छात्र आंदोलन को प्रभावित करने और हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि इससे छात्रों और शिक्षा कर्मचारियों दोनों के लिए खतरा पैदा हो गया है. मंत्री के मुताबिक, घायल हुए शिक्षा कर्मचारियों को जानबूझकर निशाना बनाया गया.

Latest News

विश्व बैंक ने बढ़ाया भारत की विकास दर का अनुमान, FY27 में 7.1% ग्रोथ की उम्मीद

World Bank India GDP Growth: भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर विश्व बैंक ने सकारात्मक रुख दिखाया है. बैंक ने...

More Articles Like This