रूस में प्लेग के संदिग्ध मामले पर US में भी बरती जा रही सतर्कता, रुबियो बोले- हालात पर लगातार हमारी नजर

Must Read

Washington: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने प्लेग का संदिग्ध मामले को च‍िंता जताई है. मामला रूस की एक लैब का है. पत्रकारों से बात करते हुए रुबियो ने कहा क‍ि रूस की एक लैब के कर्मचारी में प्लेग का संदिग्ध मामला सामने आने के बाद अमेरिका हालात पर करीबी नजर रख रहा है. संक्रमण लैब के अंदर दूसरे लोगों तक भी फैल सकता है. रुबियो ने कहा कि अमेरिका के पास इस घटना के बारे में फिलहाल उतनी ही जानकारी है, जितनी रूस के अधिकारियों ने दी है.

लैब का एक कर्मचारी संक्रमित

हालांकि, किसी संक्रामक बीमारी के एक जगह से दूसरी जगह फैलने के खतरे को देखते हुए अमेरिकी अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं. यूरोप दौरे पर रवाना होने से पहले जॉइंट बेस एंड्रयूज में पत्रकारों से बात करते हुए रुबियो ने कहा क‍ि हमें वही जानकारी है जो रूस ने दी है. ऐसा लगता है कि लैब का एक कर्मचारी संक्रमित हुआ है और चिंता है कि संक्रमण कम से कम लैब के अंदर दूसरे लोगों तक फैल सकता है. इसी वजह से वहां इस तरह की क्वारंटीन की व्यवस्था भी की गई है.

लोगों की आवाजाही काफी कम

रुबियो ने कहा कि रूस और अमेरिका के बीच लोगों की आवाजाही काफी कम है. इसके बावजूद अमेरिका इस मामले को गंभीरता से ले रहा है क्योंकि संक्रमण के बड़े स्तर पर फैलने की संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. रुबियो ने आगे कहा क‍ि इसलिए हम हालात पर करीबी नजर रख रहे हैं. मुझे नहीं लगता कि अभी घबराने की कोई वजह है, लेकिन इस पर ध्यान देना और नजर बनाए रखना जरूरी है और हम यही कर रहे हैं.

अपने स्तर पर संक्रमण की पुष्टि

हालांक‍ि रुबियो ने यह नहीं बताया कि मामला रूस की किस लैब में सामने आया है, लैब कहां स्थित है या प्लेग का कौन सा प्रकार सामने आया है. उन्होंने यह भी नहीं बताया कि अमेरिकी अधिकारियों ने अपने स्तर पर संक्रमण की पुष्टि की है या नहीं. उनकी बातों से संकेत मिला कि अमेरिका के पास मौजूद जानकारी रूस की तरफ से ही दी गई है.

इसे भी पढ़ें. राज्यसभा चुनावः CM योगी की मौजूदगी में BJP के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रहों की चाल बताएगी सभी 12 राशियों का हाल, यहां पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 09 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This