BLA का पाकिस्तान कोस्ट गार्ड की दो नावों पर बड़ा हमला, 13 जवानों की मौत

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

BLA Gwadar Attack: बलूचिस्तान के ग्वादर जिले में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड की दो नावों पर बड़ा हमला हुआ है, जिसमे 13 पाकिस्तानी कोस्ट गार्ड के जवान मारे गए. वही, इस हमले की बलूचिस्तान के अलगाववदी सशस्त्र समूह बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने जिम्मेदारी ली है. BLA ने दावा किया कि उसकी समुद्री लड़ाकू यूनिट हम्माल मैरीटाइम डिफेंस फोर्स (HMDF) ने बोट के जरिए इस हमले को अंजाम दिया है. इसके साथ ही BLA से जुड़े मीडिया समूह हक्काल ने इसका वीडियो भी जारी किया है.

पाकिस्तानी कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला

दरअसल, BLA के प्रवक्ता जियांद बलूच ने कहा कि संगठन की समुद्री यूनिट HMDF ने एक साथ कोस्ट गार्ड की दो बड़ी नावों को निशाना बनाया. उन्होंने कहा कि यह सुनियोजित और जबरदस्त हमला था साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया कि मौके पर ही पाकिस्तानी कोस्ट गार्ड के 13 जवान मारे गए. बता दें कि यह हमला ग्वादर के तटीय इलाके जिवानी में किया गया. फिलहाल, इस हमले और हताहतों को लेकर अभी तक पाकिस्तान की तरफ से कोई कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

 क्या है BLA की समुद्री यूनिट

बता दें कि BLA ने 13 अप्रैल 2026 को हम्माल मैरीटाइम डिफेंस फोर्स (HMDF) के गठन की घोषणा की थी. प्रवक्ता जियांद बलूच ने इसे बलूच आजादी आंदोलन का दायरा बढ़ाने और बलूचिस्तान के समुद्री क्षेत्र, तटरेखा और संसाधनों की रक्षा करने की संगठन की कोशिशों का हिस्सा बताया. जियांद बलूच ने औपचारिक घोषणा के समय ही बताया था कि इसने एक दिन पहले ही जिवानी के मिल तियाब में पहला समुद्री ऑपरेशन किया था. इसमें पाकिस्तानी नेवी की पेट्रोल बोट को निशाना बनाया गया था, जिसमें पाकिस्तानी नौसेना के 3 जवानों को मारने का दावा किया गया था.

दरअसल, BLA ने अपनी समुद्री यूनिट का नाम हम्माल जियांद बलूच के नाम पर रखा है. संगठन ने कहा है कि हम्माल जियांद बलूच 16वीं सदी के बलूच समुद्री प्रतिरोध की प्रमुख शख्सियत थे. उन्होंने इस क्षेत्र में पुर्तगाली उपनिवेशवाद का विरोध किया था. BLA की समुद्री यूनिट का मकसद पाकिस्तानी सेना की समुद्रीय गतिविधियों में बाधा डालना और उन तट रेखाओं की रक्षा करना है, जिसे समूह कब्जे वाला क्षेत्र कहता है.

Latest News

‘पाकिस्तान तुम्हारे बाप की जागीर नहीं’, सेना पर भड़के मौलाना रहमान, दे डाली आसिम मुनीर को चेतावनी

Islamabad: पाकिस्तान में सेना की बढ़ती ताकत और सरकार के फैसलों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है....

More Articles Like This