Panama Earthquake: भूकंप के झटकों से एक बार फिर कांपी पनामा की धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Panama Earthquake: एक बार फिर भूकंप के झटकों से पनामा की धरती कांप उठी. शुक्रवार को पनामा के दक्षिणी तट पर आए दो जबरदस्त भूकंपों के बाद सोमवार को 6 की तीव्रता वाला भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के मुताबिक, भूकंप जमीन से 35 किलोमीटर की गहराई पर आया था.

मालूम हो कि पनामा में बीते शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे देश के मध्य प्रांतों में सैकड़ों घर और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा. इसके बाद 300 से ज्यादा आफ्टरशॉक्स (भूकंप के बाद के झटके) महसूस किए गए, जिसके चलते सरकार को वीकेंड में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करनी पड़ी.

27 लोग घायल, सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त

आपातकालीन अधिकारियों के मुताबिक, किसी की मौत की खबर नहीं है, लेकिन कम से कम 27 लोग घायल हुए और लगभग 900 घर क्षतिग्रस्त हुए. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि दूर-दराज के इलाकों में नुकसान का आकलन जारी रहने के कारण घायलों या नुकसान की संख्या बढ़ सकती है.

Latest News

बलिया में 2 से 6 नवंबर तक होगी 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता, परिवहन मंत्री ने लोगो व शुभंकर का किया विमोचन

बलिया: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि जिले में एक बार फिर खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर...

More Articles Like This