अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी से मचा कोहराम, 3 मासूमों समेत 5 की मौत; 16 साल का संदिग्ध भी ढेर

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US School Shooting: अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया. CNN की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में तीन बच्चों समेत पांच लोगों की जान चली गई. संदिग्ध हमलावर की भी मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन टीमें स्कूल पहुंचीं. एहतियात के तौर पर स्कूल को बंद कर दिया गया. इस घटना ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में किंडरगार्टन से लेकर पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थी पढ़ते हैं. गोलीबारी की खबर सामने आने के बाद इलाके में चिंता का माहौल बन गया.

16 साल का था संदिग्ध, मौत की वजह अब भी स्पष्ट नहीं

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी के लिए जिम्मेदार बताए जा रहे संदिग्ध की उम्र 16 साल थी. पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही उसे गोली लग चुकी थी और उसकी मौत हो गई थी. हालांकि, अधिकारियों ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि उसे गोली किसने मारी. जांच अधिकारियों के मुताबिक, इस बात की संभावना है कि मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने संदिग्ध को रोकने की कोशिश की हो. पुलिस को शुरुआत में एक कार पर गोली चलाए जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद मामले की जांच आगे बढ़ाई गई, ताकि घटना से जुड़े पूरे घटनाक्रम का पता लगाया जा सके.

FBI भी जांच में स्थानीय पुलिस का कर रही सहयोग US School Shooting

मामले की गंभीरता को देखते हुए अमेरिकी संघीय जांच एजेंसी FBI ने भी स्थानीय पुलिस की सहायता की है. FBI के निदेशक काश पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि एजेंसी की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और जांच के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे. वहीं, बेंड-ला पाइन स्कूल्स के सुपरिंटेंडेंट स्टीवन कुक ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि स्कूल समुदाय इस घटना से गहरे सदमे में है. साथ ही, उन्होंने उन परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की, जो इस त्रासदी से प्रभावित हुए हैं.

स्कूल में करीब 450 विद्यार्थी और 40 कर्मचारी

सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में लगभग 450 बच्चे पढ़ाई करते हैं, जबकि यहां करीब 40 कर्मचारी कार्यरत हैं. स्कूल में आम तौर पर पांच से 11 वर्ष की उम्र के बच्चे शिक्षा प्राप्त करते हैं. कम उम्र के बच्चों से जुड़े इस मामले ने अभिभावकों और स्थानीय समुदाय की चिंता बढ़ा दी है. घटना के बाद जांच एजेंसियां गोलीबारी की परिस्थितियों और संदिग्ध की मौत से संबंधित पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं.

अमेरिका में बंदूक से होने वाली मौतें बनीं बड़ी चिंता

अमेरिका में बंदूक से जुड़ी हिंसा लंबे (US School Shooting) समय से गंभीर सार्वजनिक सुरक्षा का मुद्दा रही है. स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर गोलीबारी के अलावा, बंदूकों का इस्तेमाल आत्महत्या, हत्या और दुर्घटनाओं जैसी घटनाओं में भी होता है. प्यू रिसर्च सेंटर के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2024 में अमेरिका में बंदूक से संबंधित 44,447 मौतें दर्ज की गईं. इनमें करीब 62 प्रतिशत मौतें आत्महत्या और लगभग 35 प्रतिशत हत्याओं से जुड़ी थीं. शेष मामलों में दुर्घटनाओं, पुलिस की कार्रवाई और अन्य कारणों से हुई मौतें शामिल थीं. स्कूल में हुई इस गोलीबारी ने एक बार फिर अमेरिका में बंदूक की उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्था और हिंसा की रोकथाम को लेकर बहस को तेज करने की आशंका पैदा कर दी है.

ये भी पढ़ें- अमेर‍िका में भारतीयों के खिलाफ हिंसा बर्दाश्त नहीं, अब ठोस कदम उठाने की जरूरत- विदेश मंत्रालय

Latest News

माता काली और मां कालरात्रि में क्या अंतर है? कन्फ्यूजन को कर लें दूर

Maa Kali and Maa Kalratri Difference: माता काली और मां कालरात्रि, दोनों को आदिशक्ति का रौद्र स्वरूप माना जाता...

More Articles Like This