Navratri 2026 Ashtami Date: कब है नवरात्रि की अष्टमी और नवमी? जानिए सही तिथि व शुभ मुहूर्त

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Navratri 2026 Ashtami Date: शारदीय नवरात्रि का महापर्व चल रहा है. मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण पूरे नौ दिनों तक मां की भक्ति में लीन रहते हैं. वैसे तो नवरात्रि के नौ दिनों का विशेष महत्व है, लेकिन अष्टमी और नवमी का खास महत्व है. आइए जानते हैं नवरात्रि की अष्टमी और नवमी की सही तिथि, शुभ मुहूर्त के बारे में…

कब है Navratri 2026 Ashtami Date

हिंदू पंचांग के अनुसार अश्विन शुक्ल पक्ष के अष्टमी तिथि की शुरुआत 18 अक्टूबर सुबह 8 बजकर 27 मिनट से हो रही है. अश्विन शुक्ल पक्ष के अष्टमी तिथि 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 51 पर समाप्त होगी. उदयातिथि के अनुसार महाष्टमी का व्रत 19 अक्टूबर को रखा जाएगा.

अष्टमी के दिन माता गौरी की उपासना की जाती है. ऐसी मान्यता है कि गौरी की उपासना करने से निसंतान दंपतियों को गुणवान और स्वस्थ संतान की प्राप्ति होती है. महिलाओं को गोद सुनी है वो महाअष्टमी के दिन कन्या पूजन अवश्य करें. नवरात्रि की पूजा में अष्टमी और नवमी का दिन विशेष महत्व है. अष्टमी और नवमी दोनों तिथि में कन्या पूजन किया जाता है.

शारदीय नवरात्रि नवमी कब?

अश्विन शुक्ल पक्ष के नवमी तिथि का शुरुआत 19 अक्टूबर को सुबह 10:51 से हो रही है. जिसका समापन 20 अक्टूबर को दोपहर 12:50 बजे होगा. ऐसे में शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि 20 अक्टूबर को पड़ रही है. नवरात्रि की नवमी नवरात्रि का आखिरी दिन होता है. यह दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित है. इस दिन हवन-यज्ञ कर मां दुर्गा की विदाई की जाती है. जो लोग अष्टमी का व्रत रखते हैं, उनका पारण नवमी तिथि को किया जाता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये भी पढ़ें- Vastu Tips: घर की सीढ़ियों के नीचे भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, सुख-समृद्धि पर पड़ सकता है बुरा असर

Latest News

18 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

19 अक्टूबर 2026, सोमवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 10 बजकर 52 मिनट तक रहेगी. इसके...

More Articles Like This