यूक्रेन के ऊर्जा क्षेत्र को तबाह कर रहा रूस, दबाव बनाने के ल‍िए ‘लिंडसे ग्राहम एक्ट’ अभी भी मददगार-जेलेंस्‍की

Must Read

Kyiv: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है क‍ि यूक्रेन के ऊर्जा क्षेत्र पर रूस ने शुक्रवार को अपने अब तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम द‍िया. रूस ने शुक्रवार शाम सात बजे से शन‍िवार सुबह सात बजे के बीच ही 320 से अधिक ड्रोन, क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलें यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे, शहरों और समुदायों पर दागीं. जेलेंस्‍की ने दोहराया क‍ि रूस पर दबाव बनाने के ल‍िए ‘लिंडसे ग्राहम एक्ट’ अभी भी मददगार साब‍ित हो सकता है.

सबसे बड़े हमलों में से एक को अंजाम

इसके लिए जरूरी है कि इसे वास्तव में लागू किया जाए. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूसी हमले की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तबाही से जुड़ी कई तस्‍वीरें साझा कीं. उन्‍होंने पोस्‍ट में ल‍िखा कि रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा क्षेत्र पर अपने सबसे बड़े हमलों में से एक को अंजाम दिया. यूक्रेन के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली उत्पादन और ट्रांसमिशन से जुड़ी 15 से ज्यादा महत्वपूर्ण सुविधाओं को निशाना बनाया.

बिजली व्यवस्था को फिर से सामान्य बनाने की कोशिश

क्षतिग्रस्त ढांचे को बहाल करने का काम लगातार जारी है. इसके लिए सभी जरूरी सरकारी सेवाएं और ऊर्जा कंपनियों के उपलब्ध संसाधन लगाए गए हैं. मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं जो लगभग बिना रुके काम करके बिजली व्यवस्था को फिर से सामान्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं. यूक्रेनी राष्‍ट्रपत‍ि ने कहा क‍ि सबसे ज्यादा प्रभावित हालात लुत्स्क, रिव्ने, जाइटॉमिर, विन्नित्सिया, शेपेतिव्का, स्लावुता और नेतिशिन में रहे.

ऊर्जा सुविधाएं भी हमलों का शिकार

इसके अलावा खार्किव, कीव, निप्रो और अन्य क्षेत्रों की ऊर्जा सुविधाएं भी हमलों का शिकार हुईं. जेलेंस्की ने बताया क‍ि रूस ने ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाने वाले अपने अभियान को और तेज कर दिया है. उसका मकसद यूक्रेन के संसाधनों और मरम्मत क्षमता पर ज्यादा से ज्यादा दबाव डालना है. सिर्फ कल शाम सात बजे से आज सुबह सात बजे के बीच ही रूस ने 320 से अधिक ड्रोन, क्रूज मिसाइलें और बैलिस्टिक मिसाइलें यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे, शहरों और समुदायों पर दागीं.

बड़ी संख्या में हमलों को नाकाम कर रहे

हालांकि, हमारे सैनिक इनमें से बड़ी संख्या में हमलों को नाकाम कर रहे हैं, लेकिन हमलों का पैमाना और लगातार जारी रहने वाली यह कार्रवाई दुर्भाग्य से गंभीर नुकसान पहुंचा रही है. यह सकारात्मक बात है कि हमारे यूरोपीय साझेदार पहले ही यूक्रेन के लिए नए सहायता पैकेज तैयार कर चुके हैं. इसके लिए मैं उनका आभारी हूं.

इसे भी पढ़ें. गरबा-डांडिया से पहले मुरादाबाद में लगे ‘लव जिहाद’ के पोस्टर, गैर-हिंदुओं की एंट्री को लेकर छिड़ी चर्चा

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This