कनाडा के मिलिट्री बेस में लगी भयंकर आग में कई लोगों की मौत; PM कार्नी और रक्षा मंत्री ने जताया दुख

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Canada: कनाडा के एक मिलिट्री बेस में भीषण आग लग गई, जिसके चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो गई, वहीं कुछ लोग घायल हो गए. कनाडा के रक्षा मंत्री डेविड मैकगुइंटी ने इस दुर्घटना में कई लोगों की मौत होने की जानकारी दी है. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया है कि इसमें कितनी मौतें हुई हैं. लेकिन ये जरूर कहा कि आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. और आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं. इस स्थिति को उन्होंने ‘बहुत ही गंभीर और नाजुक’ बताया.

प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी जताया दुख 

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा कि ‘एक गंभीर घटना हुई है जिससे भीषण आग लग गई है. उन्होंने कहा कि ‘मेरी संवेदनाएं उन सभी बहादुर महिलाओं और पुरुषों के साथ हैं जो इससे प्रभावित हुए हैं.’

बता दें कि यह मिलिट्री बेस अल्बर्टा के वेनराइट के पास स्थित है, जो एडमोंटन से करीब 180 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है. यह कनाडा के सबसे बिजी मिलिट्री ट्रेनिंग सेंटर में से एक है. यहां ‘कैनेडियन मैन्यूर ट्रेनिंग सेंटर’ है, जहां युद्ध के मैदान जैसे असल हालातों का अभ्यास कराया जाता है. इसके अलावा यहां थर्ड कैनेडियन डिवीजन ट्रेनिंग सेंटर भी है, जहां मिलिट्री ट्रेनिंग होती है.

‘बहुत बड़ी और दुखद’ घटना

अल्बर्टा की प्रीमियर डेनियल स्मिथ ने इस आग को ‘बहुत बड़ी और दुखद’ घटना बताया. उन्होंने कहा कि इससे कई सैन्यकर्मी प्रभावित हुए हैं. वहीं, कनाडा के कंजर्वेटिव विपक्षी नेता पियरे पोइलिवरे ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री कार्नी और रक्षा मंत्री से बात की है और आग से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने की पेशकश की है.

आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड

वहीं, वेनराइट म्युनिसिपल डिस्ट्रिक्ट ने बताया कि आग मिलिट्री बेस की बाहरी फेंस को पार कर गई है और तेज हवाओं के कारण तेजी से फैल रही है. कई इलाकों से फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी है, और अभी तक लोगों को वहां से निकालने का कोई आदेश नहीं दिया गया है.

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This