ईरान ने पड़ोसियों पर नहीं किया हमला बल्कि देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना- अराघची

Must Read

Tehran: इराक की राजधानी बगदाद पहुंचे ईरान के व‍िदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश दबाव में आकर अपनी संप्रभुता से समझौता नहीं करेगा. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि ईरान आपसी सम्मान और भरोसेमंद गारंटी के आधार पर बातचीत के लिए तैयार है. अराघची शनिवार को ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (ओआईसी) के विदेश मंत्रियों की 52वीं बैठक में शाम‍िल होने के ल‍िए इराक की राजधानी बगदाद पहुंचे हैं.

निर्बाध समुद्री आवाजाही के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

उन्होंने कहा कि ईरान किसी भी तरह की जबरदस्ती, धमकी या डराने-धमकाने की राजनीति को स्वीकार नहीं करता. अराघची ने होर्मुज स्‍ट्रेट में सुरक्षित और निर्बाध समुद्री आवाजाही के प्रति ईरान की प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने कहा कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर हमले किए जाने से पहले यह जलमार्ग खुला हुआ था. उन्होंने बताया कि ईरान ने कतर के जरिए अमेरिका को एक ठोस सात दिन की योजना भेजी है.

ईरान ने अपने पड़ोसी देशों पर कभी हमला नहीं किया

इस योजना के तहत अगर जरूरी शर्तें पूरी होती हैं, तो होर्मुज स्‍ट्रेट को सात दिनों के भीतर फिर से खोला जा सकता है. अब फैसला अमेरिका के हाथ में है. अराघची ने कहा कि ईरान अपने लोगों, अपनी संप्रभुता और वैध हितों की रक्षा हर संभव तरीके से करता रहेगा. उन्होंने कहा कि ईरान ने अपने पड़ोसी देशों पर कभी हमला नहीं किया है और केवल उन देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों और केंद्रों को निशाना बनाया है.

अपनी स्थायी सुरक्षा नहीं बना सकता

उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के हर देश की जमीन, हवाई क्षेत्र और बुनियादी ढांचे का इस्तेमाल केवल क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए होना चाहिए, न कि किसी पड़ोसी देश पर हमला करने के मंच के रूप में. अराघची ने कहा कि कोई भी देश दूसरे देशों की सुरक्षा की कीमत पर अपनी स्थायी सुरक्षा नहीं बना सकता. हमारा मानना है कि हमारे क्षेत्र की समस्याओं का समाधान क्षेत्र के देश खुद मिलकर करें. ऐसा होने से बाहरी शक्तियों को युद्ध का बहाना नहीं मिलेगा.

इसे भी पढ़ें. दिवाली से पहले योगी सरकार का तोहफा, यूपी के 12 लाख कर्मचारियों को बोनस और DA में बढ़ोतरी की उम्मीद!

Latest News

Aaj Ka Rashifal: दशहरा पर इन राशियों का चमकेगा भाग्य, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 20 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This