मेसी के दो गोल की बदौलत इंटर मियामी ने दर्ज की जीत, अटलांटा यूनाइटेड को 3-1 से हराया

Must Read

Atlanta: कप्तान लियोनेल मेसी के दो गोल और जर्मन बर्टेराम के एक गोल की मदद से इंटर मियामी ने अटलांटा यूनाइटेड एफसी को 3-1 से हराया. यह एमएलएस सीजन में टीम की लगातार तीसरी जीत है. मैच की बात करें तो शुरुआती मिनटों में मुकाबला बराबरी का था, फिर इंटर मियामी ने बढ़त बना ली. मेसी 41वें मिनट में फ्री-किक से गोल करने के करीब थे, जिसे अंततः अटलांटा के गोलकीपर ने टॉप-राइट कॉर्नर पर बचा लिया.

पहले इंटर मियामी को बढ़त दिलाई

इसके बाद बर्टेराम ने 45वें मिनट में ब्रेक से पहले इंटर मियामी को बढ़त दिलाई. उन्होंने सुआरेज की ओर से मिले एक सटीक क्रॉस का फायदा उठाते हुए पेनल्टी एरिया के अंदर से हेडर के जरिए गोल किया. इसके अलावा मेसी ने इस प्ले में एक सेकेंडरी असिस्ट भी किया, जिससे उन्होंने लीग का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस रेगुलर सीजन में उन्होंने 15 असिस्ट किए. वह एमएलएस के इतिहास में लगातार तीन सीजन में 15 असिस्ट करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए.

56वें मिनट में बढ़त दोगुनी

दूसरे हाफ की शुरुआत में इंटर मियामी ने 56वें मिनट में अपनी बढ़त दोगुनी कर ली. मेसी ने दाईं ओर से गेंद ली और विरोधी टीम के पिच के तीसरे हिस्से के सेंटर में चले गए, जहां उन्होंने बर्टेराम के साथ मिलकर तेजी से गोल किया. यह गोल इस लीग कैंपेन में मेसी का 24वां था, जबकि यह बर्टेराम का 10वां असिस्ट था. मेसी का जादू चार मिनट बाद एक बार फिर दिखा, जब उन्होंने 60वें मिनट में गोल किया.

इस लीग कैंपेन का 12वां असिस्ट था

इस गोल की मदद से वह इस रेगुलर सीजन में 25 गोल तक पहुँच गए, जिससे एमएलएस गोल्डन बूट की रेस में उनकी बढ़त और बढ़ गई. इस बीच यह सुआरेज का इस लीग कैंपेन का 12वां असिस्ट था. वह इंटर मियामी के लिए 100 गोलों में योगदान देने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए. घरेलू टीम ने 89वें मिनट में फाफा पिकॉल्ट की पेनल्टी से अंतर घटाया. हालांकि, इसका असर मैच के परिणाम पर नहीं पड़ा. मियामी ने 3-1 से मैच अपने नाम किया.

इसे भी पढ़ें. ईरान ने पड़ोसियों पर नहीं किया हमला बल्कि देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना- अराघची

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This