क्या आपकी हथेली पर भी है मछली का निशान? जानिए क्या है इसके संकेत

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Fish Sign Palmistry: समुद्र शास्त्र और हस्तरेखा से जुड़ी मान्यताओं में हथेली पर बनने वाले अलग-अलग चिह्नों को खास महत्व दिया जाता है. इन्हीं में से एक है मछली का निशान. मान्यता है कि हथेली पर मछली का निशान होना धन, सौभाग्य, सुख-समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक हो सकता है. वहीं, कुछ धार्मिक मान्यताओं में मछली को भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार से भी जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में चलिए जानते है कि हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर मछली का निशान होने के क्या संकेत होते हैं.

अचानक धन लाभ से जुड़ी है यह मान्यता

बता दें कि हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर स्पष्ट मछली का निशान आर्थिक समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि ऐसे व्यक्ति को जीवन में धन कमाने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. इसे संपत्ति, आर्थिक उन्नति और सुख-सुविधाओं से भी जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, यह पारंपरिक मान्यता है धन लाभ की गारंटी नहीं है.

करियर में सफलता और तरक्की का संकेत

हस्तरेखा शास्त्र की मान्यताओं के मुताबिक, यदि मछली का निशान भाग्य रेखा के आसपास दिखाई देता है तो इसे करियर में तरक्की और नए अवसर मिलने का संकेत मााना जाता है. ऐसे व्यक्ति को अपने काम में पहचान और सम्मान मिल सकता है. वहीं, मस्तिष्क रेखा के पास इस तरह के चिह्न को बुद्धिमत्ता और निर्णय लेने की क्षमता से जोड़कर देखा जाता है.

सुख-सुविधाओं और ऐश्वर्य से क्या है संबंध?

वहीं, हथेली में अंगूठे के नीचे के उभरे हुए हिस्से को शुक्र पर्वत कहा जाता है. पारंपरिक हस्तरेखा शास्त्र में इस क्षेत्र को प्रेम, आकर्षण और भौतिक सुखों से जोड़ा जाता है. ऐसे में यहां मछली जैसाा स्पष्ट निशान होने को सुख-सुविधाओं और अच्छे रहन-सहन का संकेत माना जाता है.

मछली के निशान की दिशा भी मानी जाती है खास

इसके अलावा, हस्तरेखा शास्त्र में केवल निशान का होना ही नहीं, बल्कि उसकी बनावट और स्पष्टता को भी महत्व दिया जाता है. ऐसे में यदि मछली का आकार साफ हो और उसकी आकृति आसानी से पहचानी जा सके तो इसे शुभ माना जाता है. वहीं, अधूरे या अस्पष्ट चिह्नों की व्यााख्या अलग-अलग हो सकती है.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This