महाराष्ट्र के बीड में भीषण सड़क हादसा: बस से टक्कर में कार सवार 5 श्रद्धालुओं की मौत, एक गंभीर

Must Read

Maharashtra: महाराष्ट्र के बीड जिले के माजलगांव में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. तुलजापुर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार और एसटी बस में टक्कर हो गई. इस दर्दनाक हादसे में कार सवार पांच श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, एक की हालत गंभीर बनी हुई है. यह हादसा सुबह करीब 11 बजे खामगांव-पंढरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर माजलगांव तालुका के शिंदेवाड़ी फाटा के पास हुआ. हादसे में कार में सवार माजलगांव शहर के गजानन नामदास समेत 5 लोगों की मौत हो गई.

हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि खामगांव-पंढरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर माजलगांव-तेलगांव-धारूर मार्ग का निर्माण कार्य घटिया गुणवत्ता का होने के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं. सड़क पर कई जगह ऊबड़-खाबड़ हिस्से हैं और बीच में दरारें भी पड़ गई हैं. स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है.

ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा

इसी तरह मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. धान की बोरियों से लदा एक ट्रक पहाड़ी से नीचे उतरते समय अनियंत्रित होकर ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर के पास दुकानों से जा टकराया. इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हैं. हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल के लिए भेजा.

ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

वहीं मध्य प्रदेश में जबलपुर-कटंगी रोड पर शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा पाटन थाना क्षेत्र में सैयद बाबा दरगाह के पास हुआ. जब जबलपुर से दमोह की ओर जा रहे एक ट्रक ने दो लोगों को ले जा रही एक मोटरसाइकिल और सड़क पर चल रहे एक पैदल यात्री को टक्कर मार दी. मृतकों की पहचान नरेंद्र यादव और मनीष बर्मन के रूप में हुई है जबकि घायल व्यक्ति का नाम राहुल यादव है.

इसे भी पढ़ें. दिवाली से पहले योगी सरकार का तोहफा, यूपी के 12 लाख कर्मचारियों को बोनस और DA में बढ़ोतरी की उम्मीद!

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This