Sensex opening Bell: मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, 120 अंक चढ़ा सेंसेक्स

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 50 उच्च स्तर पर खुले, लेकिन जल्द ही अपनी बढ़त खो बैठे और गिरावट के साथ कारोबार करने लगे. बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद भाव 74,729.27 से 120 अकं यानी 0.16 प्रतिशत चढ़कर 74,849.30 पर खुला. हालांकि दिन के कारोबार में यह एक समय 560 अंक यानी 0.74 प्रतिशत फिसलकर 74,169.23 के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 ने 23,150.85 पर सत्र की शुरुआत की, जबकि इसका पिछला बंद भाव 23,146.15 था.

व्यापक बाजारों में मिलाजुला रुझान

व्यापक बाजारों में मिलाजुला रुझान देखने को मिला. निफ्टी स्मॉल कैप 100 इंडेक्स में 0.54 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि निफ्टी मिड कैप 100 इंडेक्स में 0.37 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. सेक्टोरल प्रदर्शन की बात करें तो निफ्टी पीएसयू बैंक सबसे अधिक बढ़त वाला सूचकांक रहा और इसमें 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई. इसके बाद निफ्टी ऑयल एंड गैस में करीब 0.6 प्रतिशत की बढ़त देखी गई. वहीं निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी आईटी और निफ्टी केमिकल्स में दबाव रहा और ये सूचकांक 1 प्रतिशत तक फिसले.

बैंकिंग क्षेत्र की मजबूत आय रिपोर्टें बाजार में मजबूती की उम्मीद

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले सप्ताह निफ्टी में आई 2.8 प्रतिशत की तेजी और आईटी कंपनियों के उम्मीद से बेहतर नतीजों के बाद बैंकिंग क्षेत्र की मजबूत आय रिपोर्टें बाजार को मजबूती प्रदान कर सकती हैं. हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि होर्मुज क्षेत्र में बढ़ता तनाव और ब्रेंट क्रूड का 109 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचना बाजार के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है. विशेषज्ञों का मानना है कि बड़े शेयरों के आकर्षक वैल्यूएशन और रुपये में मजबूती के कारण विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का रुख कुछ हद तक सकारात्मक हुआ है, लेकिन कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच यह रुझान लंबे समय तक बने रहना मुश्किल हो सकता है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This