नई शुरुआत से लेकर पूजा तक…दशहरे पर कौन-से काम करना शुभ, जानें मान्यताएं

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dussehra 2026: दशहरा यानी विजयादशमी का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. इस दिन भगवान श्रीराम की पूजा और रावण दहन के साथ विजय का उत्सव मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विजयादशमी नई शुरुआत करने और शुभ कामों की शुरुआत के लिए भी अच्छा दिन माना जाता है. ऐसे में कई लोग इस मौके पर नया वाहन, सोना-चांदी, घर या जमीन खरीदते हैं. वहीं, कुछ परिवार घर में शमी का पौधा लगाना और नई झाड़ू खरीदना भी शुभ मानते हैं. बता दें कि दशहरे पर इन परंपराओं को अपनाने के पीछे धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हैं.ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस दिन कौन-से काम करना शुभ माना जाता है.

कब है दशमी तिथि

  • तिथि प्रारंभ: 20 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:51 बजे
  • तिथि समाप्त: 21 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:11 बजे

शुभ मुहूर्त और पूजा समय

  1. विजय मुहूर्त: दोपहर 01:59 बजे से दोपहर 02:45 बजे तक (शस्त्र पूजन और नए कार्यों के लिए सबसे उत्तम समय)
  2. दोपहर 01:14 बजे से शाम 03:30 बजे तक
  3. रावण दहन का समय: सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में, यानी 20 अक्टूबर की शाम 05:47 बजे के बाद

दशहरे पर नई झाड़ू खरीदना क्यों माना जाता है शुभ?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दशहरे और दिवाली पर नई झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है. झाड़ू को घर की साफ-सफाई से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि सााफ-सुथरे घर में सकारात्मकता और खुशहाली आती है. आप इस दिन अपनी जरूरत के अनुसार नई झाड़ू खरीद सकते हैं.

नया वाहन खरीदने की है योजना?

विजयादशमी को शुभ कामों की शुरुआत के लिए अच्छा दिन माना जाता है. इसलिए कई लोग इस दिन कार, बाइक या दूसरे वााहन खरीदते हैं. अगर आप भी वाहन लेने की योजना बना रहे हैं तो बजट, कीमत, बीमा और जरूरी दस्तावेजों की जांच करना न भूलें.

सोना-चांदी और धातु के बर्तन खरीदना

दशहरे पर सोने-चांदी के सिक्के और तांबे या पीतल के बर्तन खरीदने की भी परंपरा है. धार्मिक मान्यता में इन चीजों की खरीदारी को समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, खरीदारी हमेशा अपनी आर्थिक क्षमता और जरूरत के हिसााब से करें.

घर या जमीन खरीदने के लिए शुभ माना जाता है दिन

वहीं, कुछ लोग विजयादशमी के मौके पर नया घर या जमीन खरीदने की योजना बनाते हैं. इस दिन संपत्ति की बुकिंग या नई शुरुआत करना शुभ मााना जाता है. संपत्ति खरीदने से पहले कागजात, कानूनी स्थिति और बजट की अच्छी तरह जांच जरूर करें.

घर में लगाएं शमी का पौधा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शमी का पौधा विजय और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. दशहरे पर इसे घर लाना या लगाना शुभ माना जाताा है. आप इसे आंगन या बालकनी में लगा सकते हैं. पौधे की अच्छी वृद्धि के लिए पर्याप्त धूप, पानी और उचित देखभाल जरूरी है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This