North Korea: नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि दिमाग की नस फटने की वजह से उनकी मौत हो चुकी है, लेकिन ये केवल एक अफवाह है, क्योकि खुद नॉर्थ कोरिया के सरकारी मीडिया ने अपने नेता की नई तस्वीरें जारी की हैं, जिसमें वो जूतों और महिलाओं के कपड़ों की एक प्रदर्शनी का निरीक्षण करते दिखाई दे रहे हैं.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर उनकी मौत का दावे फैलने के कुछ घंटे बाद सामने आईं. इन दावों में कहा गया था कि 42 साल के किम जोंग उन के दिमाग की एक नस फट गई थी. इसके बाद वह कोमा में चले गए थे. बताया गया कि उन्हें इमरजेंसी इलाज के लिए बीजिंग ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई.
किम ने किया प्रदर्शनी का दौरा
सोशल मीडिया पर क्या दावा?
बता दें कि अमेरिका में रहने वाले चीन के असंतुष्ट नागरिक और चाइना डेमोक्रेसी पार्टी से जुड़े वानजुन शिए ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि “नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन की मौत की अफवाहें कई दिनों से ऑनलाइन फैल रही हैं. लेकिन किम जोंग उन इन अफवाहों को गलत साबित करने के लिए अब तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं. यह बात अप्रत्यक्ष रूप से इस संभावना की पुष्टि करती है कि उनकी मौत की अफवाहें सच हो सकती हैं.”
उन्होंने आगे दावा किया, “यह भी अफवाह है कि किम जोंग उन की मौत के बाद नॉर्थ कोरिया की सत्ता उनकी बेटी किम जू ए को नहीं सौंपी गई है, बल्कि फिलहाल उनकी बहन किम यो जोंग के हाथों में है.”

