सूडानः बाजार पर भीषण ड्रोन अटैक, 150 लोगों की मौत, हमले में बच्चे भी बने निशाना

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sudan Drone Attack: सूडान में गृह युद्ध खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. विवादित अब्येई क्षेत्र के एक बाजार में सूडान की सेना ने ड्रोन हमले किए. इस हमले में 150 से ज्यादा लोग मारे गए. बाजार में यह हमला सोमवार दोपहर के आसपास हुआ.

अब्येई में सूचना मामलों के कार्यवाहक मंत्री योहाना अकोल नगोर ने मंगलवार को बताया कि मरने वालों की संख्या 73 से बढ़कर 153 हो गई है. उन्होंने बिना कोई सबूत दिए कहा कि सूडान की सेना इस हमले के लिए जिम्मेदार है.

सूडानी सशस्त्र बलों के एक प्रवक्ता ने टिप्पणी के अनुरोध पर तुरंत कोई जवाब नहीं दिया. तीन राजनयिक सूत्रों ने बताया कि हमला बाजार में स्थित एक ईंधन डिपो पर हुआ था.

वहीं, एपी के मुताबिक, मंगलवार को एक सांसद ने बताया कि सप्ताहांत में आइसिस से जुड़े आतंकवादियों ने पूर्वी माली के मेनाका इलाके में हमला किया, जिसमें 48 लोगों की मौत हो गई. मारे गए लोगों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे.

समूह ने आम नागरिकों पर हमला किया. उनका आरोप था कि इन लोगों ने माली की सेना को आइसिस के ठिकानों के बारे में जानकारी दी थी, जिसके बाद सेना ने समूह पर ड्रोन हमले किए.

Latest News

डोनाल्ड ट्रंप को गोली मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, कंसास में हत्या करने की जताई थी इच्छा

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गोली मारने की धमकी देने के आरोप में 24 साल के एक युवक...

More Articles Like This