बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में पहुंचा अफगानिस्तान, अब जिम्बाब्वे से होगा मुकाबला

Must Read

New Delhi: अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान की टीम ने त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में अपनी जगह बना ली. मुकाबले में बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 41.2 ओवर में सिर्फ 160 रन बनाकर सिमट गई. इसके जवाब में अफगानिस्तान ने 35.3 ओवर में ही 3 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया. फाइनल में अफगानिस्तान का मुकाबला जिम्बाब्वे से होगा.

90 गेंद में 67 रन बनाकर आउट हुए रहमत 

लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने 50 रन के भीतर अपने 2 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद कप्तान रहमत शाह और इब्राहिम जादरान ने मिलकर पारी को संभाल लिया. रहमत शाह टीम के लिए 90 गेंद में 67 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जादरान ने 48 गेंद में 34 रनों का योगदान दिया. वहीं, हशमतउल्ला शहीदी ने भी 54 गेंद में 36 रनों की पारी खेली. बांग्लादेश की तरफ से गेंदबाजी की बात करें तो तस्कीन अहमद ने 2 और मुस्तफिजुर रहमान के खाते में 1 विकेट आया.

बांग्लादेश के बल्लेबाज पूरी तरह से असहाय

मुकाबले में अफगानिस्तान की गेंदबाजी जबरदस्त रही. खास तौर से राशिद खान के आगे तो बांग्लादेश के बल्लेबाज पूरी तरह से असहाय नजर आए. राशिद ने मैच में 8.2 ओवर में सिर्फ 31 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा अजमतुल्लाह उमरजई और यामीन अहमदजई ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि बिलाल सामी और मोबम्मद नबी के खाते में 1-1 विकेट आया.

एमोन को छोड़कर और कोई भी खिलाड़ी प्रभावी नहीं रहे

बल्लेबाजी में बांग्लादेश की तरफ से परवेज हुसैन एमोन को छोड़कर और कोई भी खिलाड़ी प्रभावी नहीं रहे. इमोन ने अपनी टीम के लिए 96 गेंद में 70 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के भी लगाए, जबकि सैफ हसन ने भी 82 गेंद में 41 रनों का योगदान दिया. इन दोनों के अलावा बांग्लादेश की पूरी बल्लेबाजी क्रम फ्लॉप रही.

इसे भी पढ़ें. ‘जुगनू तभी चमकता है, जब तक कि चंद्रमा का उदय नहीं होता’, PM MODI ने साझा किया सुभाषित

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This