Amitabh Bachchan Diljit Dosanjh हाल ही में बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर के कार पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद से ही बॉलीवुड इंड्रस्टी में खौफ का माहौल है. हालांकि इस मामले में पुलिस मामले की छानबीन जारी है. इस बीच अब बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन और मशहूर पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. बच्चन और दोसांझ की धमकी से जुड़ा मेल मुंबई की मेयर रितू तावड़े को मिला है. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
अमिताभ के बंगले जलसे पर हमले की चेतावनी
मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई मेयर रितु तावड़े को भेजे गए धमकी भरे ईमेल में अमिताभ बच्चन के ‘जलसा’ बंगले पर बम हमले की धमकी दी गई है. मेल भेजने वाले का दावा है कि यह हमला 1984 के ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ का बदला होगा. धमकी में कहा गया है कि 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच कभी भी बंगले को निशाना बनाया जा सकता है. इसी ईमेल में गायक दिलजीत दोसांझ को भी धमकी दी गई है.
सिख विरोधी दंगे का जिक्र
ईमेल भेजने वाले ने खालिस्तान-समर्थक नारों का इस्तेमाल करते हुए 1984 के सिख-विरोधी दंगों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि ये हमले उन लोगों के खिलाफ बदला लेने के लिए किए जा रहे हैं, जिन पर सिख समुदाय को निशाना बनाने का आरोप है. ईमेल भेजने वाले की पहचान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है, और ये धमकियां फिलहाल केवल ईमेल में लगाए गए आरोप भर हैं.
दिलजीत को निशाना बनाने की वजह
धमकी भले मेल में दिलजीत को निशाना बनाने के पीछे उनके द्वारा अमिताभ बच्चन के पैर छूने की घटना को कारण बताया गया है. मेल में लिखा है कि 27 नवंबर को दिलजीत को महालक्ष्मी रेस कोर्स में बम और आत्मघाती हमले में मारना है. जिसने सिखों की नस्लकुशी करने वाले बच्चन के पैर छुए.
दिल्ली के बाद मुंबई के कई स्कूलों को भी मिले धमकी भरे मेल
इसके अलावा, मुंबई के दादर स्थित कई प्रमुख स्कूलों को भी धमकी भरे ईमेल मिले. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह दादर के करीब 4 स्कूलों को ये ईमेल प्राप्त हुए, जिसके तुरंत बाद मुंबई पुलिस ने स्कूलों की तलाशी ली. हालांकि तलाशी के दौरान पुलिस को कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. लेकिल इन धमकी भरे ईमेल के कारण कुछ समय के लिए स्कूल परिसर में तनाव का माहौल रहा. फिलहाल पुलिस ईमेल भेजने वालों की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है.

