New Delhi: अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हरा दिया. राशिद खान की दमदार गेंदबाजी व इब्राहिम जादरान की तूफानी फिफ्टी से अफगानिस्तान को यह सफलता मिली. इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल को अपने नाम किया. मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.3 ओवर में 169 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में अफगानिस्तान में 34.3 ओवर में ही 170 रन बनाकर जीत हासिल की.
जादरान ने 96 गेंद में 70 रनों की दमदार पारी खेली
लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की तरफ से इब्राहिम जादरान ने 96 गेंद में 70 रनों की दमदार पारी खेली. जादरान ने इस पारी में 4 चौके और 1 छक्का भी लगाया. इसके अलावा कप्तान रहमत शाह ने 63 गेंद में 3 रन बनाए. रहमत शाह ने अपनी पारी में 1 चौका और 1 छक्का जड़ा, जबकि रहमानुल्लाह गुरबाज ने पारी की शुरुआत करते हुए 31 गेंद में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 36 रन बनाए. जिम्बाब्वे की तरफ से गेंदबाजी में न्यूमैन न्यामहूरी ने 2 विकेट लिए, जबकि वेस्ली मधेवेरे के खाते में 1 विकेट आया.
जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप
अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही. टीम के लिए सबसे ज्यादा कप्तान सिकंदर रजा ने 83 गेंद में 68 रनों की पारी खेली. सिकंदर ने अपनी इस पारी में 3 छक्के और 3 चौके भी लगाए. इसके अलावा रायन बर्ल ने भी 45 गेंद में 31 रनों का योगदान दिया, जबकि 11वें नंबर पर ब्लेसिंग मुजरबानी 17 रन बनाकर नाबाद रहे. इसके अलावा जिम्बाब्वे का एक भी खिलाड़ी बल्लेबाजी में कमाल नहीं दिखा पाया.
इसे भी पढ़ें. Bihar: सीवान में अवैध पटाखा निर्माण के दौरान भीषण धमाका, 5 लोगों की मौत, SHO और चौकीदार निलंबित

