यूक्रेनी सेना ने किया स्टारलिंक की सेवा शर्तों का उल्लंघन, खुद एलन मस्क ने लगाए आरोप, कहा…

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Elon Musk: अरबपति कारोबारी और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने यूक्रेन पर स्टारलिंक की सेवा शर्तों के उल्लंघन का आरोप लगाया है. मस्क ने आरोप लगाते हुए कहा कि यूक्रेन ने ‘लोगों को मारने के लिए ड्रोन हमलों’ में इसका इस्तेमाल किया. बता दें कि ये आरोप ऐसे समय में लगा है, जब SpaceX द्वारा बनाए गए इस नेटवर्क को लेकर वाशिंगटन और कीव के बीच तनाव बढ़ा हुआ है. ये नेटवर्क यूक्रेनी सेना के अभियानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

मस्क ने ‘X’ पर एक पोस्ट में लिखा कि “यूक्रेनी सेना ने स्टारलिंक की सेवा शर्तों का उल्लंघन किया और इसका इस्तेमाल लोगों को मारने के लिए आक्रामक ड्रोन हमलों में किया.” उन्होंने आगे बताया कि इस खामी को पिछले हफ्ते ठीक कर दिया गया है.

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, “स्टारलिंक की शर्तें हमेशा से इसे एक सिविलियन सिस्टम के रूप में डिफाइन करती हैं, न कि लोगों को मारने के साधन के रूप में. इन शर्तों का उल्लंघन करने पर सेवा बंद कर दी जाएगी.”

स्टारलिंक यूक्रेन की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण

एलन मस्क ने कहा कि स्टारलिंक यूक्रेन की सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह एकमात्र ऐसा सिस्टम है जिसे जाम नहीं किया जा सकता या नष्ट नहीं किया जा सकता. यदि स्टारलिंक को बंद कर दिया जाए, तो यूक्रेन की फ्रंट लाइन तुरंत ढह जाएगी.

हालांकि 2022 में रूस के हमले के बाद से मस्क ने यूक्रेन को लेकर कई बार अपना रुख बदला है, लेकिन उन्होंने हमेशा यही कहा है कि सर्विस में किसी भी तरह की रुकावट के लिए अमेरिकी सरकार जिम्मेदार है, न कि स्पेसएक्स. वहीं, यूक्रेन, रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों से अपना बचाव करने के लिए नागरिक स्टारलिंक सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम और इसके मिलिट्री-ग्रेड वर्जन ‘स्टारशील्ड’ (Starshield) पर निर्भर है.

Latest News

धार में हादसाः फटा कार का टायर, बनी आग का गोला, चार युवकों की जिंदा जलकर मौत

DHAR ACCIDENT:मध्य प्रदेश से दुखद खबर सामने आई है. यहां धार में महू-नीमच रोड पर चलती कार में आग...

More Articles Like This