ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को बड़ा झटका, दिसंबर से पहले नहीं होगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी, गर्दन में लगी है चोट

Must Read

New Delhi: ऑस्ट्रेलिया को स्टीव स्मिथ की वापसी के लिए दिसंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज तक इंतजार करना होगा. स्कैन से पता चला है कि उन्हें ‘सर्वाइकल फैसेट जॉइंट’ (गर्दन के जोड़) में चोट लगी है. इस चोट के कारण अनुभवी बल्लेबाज को केपटाउन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रहे निर्णायक टेस्ट मैच से बाहर होना पड़ा. पिछले हफ्ते गेबेरहा में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन स्टीव स्मिथ को गर्दन में दर्द महसूस हुआ.

तीसरे टेस्ट मैच से बाहर होना पड़ा

यह समस्या बनी रही और गर्दन की सीमित हलचल के कारण उन्हें तीसरे टेस्ट मैच से बाहर होना पड़ा, जो मंगलवार से शुरू हुआ है. इसके बाद में हुई मेडिकल जांच से चोट की प्रकृति साफ हो गई है और उनके ठीक होने के समय के बारे में भी स्पष्ट जानकारी मिल गई है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पुष्टि की है कि 37 वर्षीय खिलाड़ी आगामी घरेलू सीरीज तक चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. इस दौरान उनका इलाज और रिहैबिलिटेशन (पुनर्वास) जारी रहेगा.

‘सर्वाइकल फैसेट जॉइंट’ में चोट की पुष्टि

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा कि पिछले हफ्ते गेबेरहा में दूसरे टेस्ट के चौथे दिन स्टीव स्मिथ को गर्दन में दर्द हुआ. बाद में एमआरआई स्कैन से ‘सर्वाइकल फैसेट जॉइंट’ में चोट की पुष्टि हुई. इस चोट और गर्दन की सीमित हलचल के कारण, वह मौजूदा टेस्ट मैच में खेलने के लिए फिट नहीं थे. स्टीव का इलाज और रिहैबिलिटेशन जारी रहेगा. उम्मीद है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह फिट होकर वापसी करेंगे.

टेस्ट टीम में वापसी का रास्ता खुल गया

स्मिथ के बाहर होने से जोश इंग्लिस के लिए टेस्ट टीम में वापसी का रास्ता खुल गया. बुधवार को मिले इस मौके का उन्होंने पूरा फायदा उठाया ऑस्ट्रेलिया के दो विकेट जल्दी गिर जाने के बाद दबाव में बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिस 85 रन बनाकर नाबाद रहे. उनकी पारी की मदद से मेहमान टीम ने 330/4 का स्कोर बना लिया है और साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में एक रन की मामूली बढ़त हासिल कर ली है.

यह इंग्लिस का पहला टेस्ट

पिछले साल एशेज सीरीज के अंतिम मुकाबले के बाद यह इंग्लिस का पहला टेस्ट है. जल्दी सेट होने और दबाव का सामना करने की उनकी क्षमता की उनके साथी खिलाड़ी मैथ्यू रेनशॉ ने तारीफ की. रेनशॉ ने कहा कि इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने ठीक वही किया, जिसकी उस समय ऑस्ट्रेलिया को जरूरत थी. रेनशॉ ने कहा कि वह बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, हमने उन्हें कई व्हाइट-बॉल फॉर्मेट (वनडे और टी20) में ऐसा करते देखा है.

वह बहुत सकारात्मक था

आज जब हम मैदान पर उतरे, तो हम पर थोड़ा दबाव था क्योंकि हमने जल्दी-जल्दी दो विकेट गंवा दिए थे. हालांकि, जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, वह बहुत सकारात्मक था. यह एकदम उनके अंदाज वाली पारी थी.

इसे भी पढ़ें. गुरुग्राम में हादसाः बस से टकराई हाई स्पीड कार, पति-पत्नी और बेटी की मौत, दो बच्चे गंभीर

Latest News

‘इजरायल के चुनावों को अरब पार्टियों ने हथिया लिया’, पुलिस ने आरोपों को किया खारिज, कहा- नहीं मिला सबूत

Tel Aviv: इजरायल पुलिस ने गुरुवार को लिकुड दल के अरब पार्टियों पर लगाए 'चुनाव चोरी' के आरोपों को...

More Articles Like This