बांग्लादेशः शेख हसीना का भागने वाला वीडियो बनाने वाले पूर्व एयरफोर्स अधिकारी का मिला शव

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Crime in Bangladesh: बांग्लादेश राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचाने वाली खबर सामने आई है. 5 अगस्त 2024 को जब बांग्लादेश में तख्तापलट हुआ और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़कर भागना पड़ा, तो उस पल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. अब उसी वीडियो को रिकॉर्ड करने और शेयर करने का आरोप झेल रहे बांग्लादेश वायुसेना के 28 साल के पूर्व अधिकारी तहसीफ सौरी का शव संदिग्ध हालात में तुराग नदी से बरामद हुआ है.

बताया गया है कि बांग्लादेश में एयर फोर्स का एक पूर्व फ्लाइट लेफ्टिनेंट मंगलवार को अचानक लापता हो गए. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीमें उनकी तलाश में जुट गईं. इसी बीच बुधवार को तुराग नदी से पूर्व फ्लाइट लेफ्टिनेंट तहसीफ सौरी का शव मिला है.

रिवर पुलिस कंट्रोल रूम के कांस्टेबल मोहम्मद रकीब ने बताया कि नेशनल इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 999 पर कॉल आई थी. इसमें पूर्व फ्लाइट लेफ्टिनेंट के लापता होने की सूचना मिली. इसके बाद रिवर पुलिस टीम ने तुराग नदी में टोंगी बंदर घाट इलाके में सर्च अभियान चलाकर शव बरामद किया.

मौत के कारणों का खुलासा नहीं

कांस्टेबल ने आगे बताया कि शव के साथ रिस्टवॉच और एक मोबाइल मिला था. इससे मृतक की पहचान की गई. फिलहाल उसे ढाका स्थित सुहरावर्दी मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी पहुंचा दिया गया है. रकीब ने कहा कि अभी तक मौत की वजह का पता नहीं चला है. मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही होगा.

सौरी ने शेख हसीना का बनाया था वीडियो

मालूम हो कि पूर्व फ्लाइट लेफ्टिनेंट तहसीफ सौरी 2024 में उस वक्त चर्चा में आए थे, जब उन्होंने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ते वक्त का वीडियो बनाया था. इस वीडियो को तहसीफ सौरी ने ही रिकॉर्ड किया था.

Latest News

Ambuja Cement Q2 Results: अंबुजा सीमेंट्स की बिक्री 16.5 मिलियन टन पहुंची, जानें कंपनी की कमाई और मुनाफे का हाल

Ambuja Cement Q2 Results: अदाणी ग्रुप की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में 9,197...

More Articles Like This