CNG Price Hike: दिवाली से पहले महंगाई का झटका, यूपी के 5 शहरों में बढ़े CNG के दाम, जानें लखनऊ से उन्नाव तक नए रेट

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CNG Price Hike: दिवाली से पहले आम जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है. उत्तर प्रदेश के पांच शहरों में सीएनजी (CNG) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है. ग्रीन गैस लिमिटेड (GGL) ने सीएनजी के दाम बढ़ाने का फैसला लिया है. नई दरों के मुताबिक, लखनऊ, आगरा, अयोध्या और सुल्तानपुर में सीएनजी एक रुपये प्रति किलो महंगी हुई है, जबकि उन्नाव में सबसे ज्यादा 2.25 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है. कीमतें बढ़ने से अब वाहन चालकों को सीएनजी भरवाने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे.

लखनऊ में अब 108 रुपये प्रति किलो मिलेगी CNG

राजधानी लखनऊ में सीएनजी की कीमत में एक रुपये प्रति किलो का इजाफा किया गया है. पहले यहां एक किलो सीएनजी 107 रुपये में मिल रही थी, लेकिन नई दर लागू होने के बाद इसकी कीमत बढ़कर 108 रुपये प्रति किलो हो गई है. वहीं, आगरा में भी सीएनजी एक रुपये महंगी हुई है.

अयोध्या और सुल्तानपुर में भी बढ़े दाम

राम नगरी अयोध्या और सुल्तानपुर में भी सीएनजी की कीमतों में एक रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है. इस इजाफे के बाद दोनों शहरों में अब एक किलो सीएनजी की कीमत 106 रुपये हो गई है. इससे इन शहरों में सीएनजी से वाहन चलाने वाले लोगों का खर्च बढ़ जाएगा.

उन्नाव में सबसे ज्यादा महंगी हुई CNG

ग्रीन गैस लिमिटेड ने उन्नाव में सीएनजी की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की है. यहां एक किलो सीएनजी के दाम सीधे 2 रुपये 25 पैसे बढ़ा दिए गए हैं. इस बदलाव के बाद उन्नाव में सीएनजी की नई कीमत 106 रुपये प्रति किलो हो गई है.

यूपी के सिर्फ पांच शहरों में क्यों बढ़े CNG के दाम?

उत्तर प्रदेश के सभी शहरों में सीएनजी की कीमतों में यह बदलाव नहीं किया गया है. इसकी वजह यह है कि ग्रीन गैस लिमिटेड के सीएनजी पंप फिलहाल प्रदेश के केवल पांच शहरों लखनऊ, आगरा, अयोध्या, सुल्तानपुर और उन्नाव में हैं. कंपनी ने इन्हीं शहरों में सीएनजी की नई दरें लागू की हैं.

क्या है ग्रीन गैस लिमिटेड?

ग्रीन गैस लिमिटेड (GGL), गेल इंडिया लिमिटेड और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड का संयुक्त उपक्रम है. कंपनी की स्थापना 7 अक्टूबर 2005 को शहरों में गैस की आपूर्ति और गैस नेटवर्क विकसित करने के उद्देश्य से की गई थी. शुरुआत में कंपनी को लखनऊ और आगरा में सीएनजी नेटवर्क स्थापित करने की अनुमति मिली थी. इसके बाद पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) की 9वें दौर की बोली के तहत कंपनी को अयोध्या, सुल्तानपुर और उन्नाव जिले में भी गैस नेटवर्क विकसित करने की अनुमति दी गई.

Latest News

Gold Silver Price Today: हाहाकार! धनतेरस से पहले भरभराकर गिरे सोने-चांदी के भाव, जानिए रेट

Gold Silver Price Today: धनतेरस का त्योहार आने वाला है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने...

More Articles Like This