क्या अमेरिका ने तोड़ा सीजफायर? ईरान के केश्म द्वीप में 5 धमाके, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी उड़े जेट

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran Qeshm Island Explosion: ईरान के दक्षिणी केश्म द्वीप पर सोमवार को पांच जोरदार विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं. इसके अलावा, पास के बंदर लेंगेह बंदरगाह शहर में भी धमाकों की खबरें आईं. ऐसे में सवाल ये है कि क्या अमेरिका ईरान पर छिटपुट हमले कर रहा है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से अमेरिका-इजरायल के बीच ईरान पर अगले दौर के हमलों के लिए बातचीत की खबरें आ रही थीं, फिलहाल इन धमाकों को लेकर अब तक कोई नहीं जानकारी दी गई है लेकिन ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने इसकी पुष्टि की है.

बता दें कि ये घटना हॉर्मुज जलडमरूमध्य के बेहद संवेदनशील इलाके में हुई, जहां से दुनिया का बड़ा तेल व्यापार गुजरता है. ईरान मीडिया के मुताबिक, स्थानीय निवासियों ने दो विमानों को द्वीप के ऊपर उड़ते देखा, हालांकि अब तक ये स्पष्ट नहीं है कि ये विमान इजरायली या अमेरिकी थे या नहीं. अधिकारियों ने अभी तक इन विस्फोटों का कारण स्पष्ट नहीं किया है. वहीं, सोशल मीडिया पर साझा किए गए कई वीडियो में सायरन की तेज आवाज और उसके बाद जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं लेकिन इस वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है.

क्या अमेरिका ने तोड़ा सीजफायर?

वहीं, शुरुआती अफवाहों में कहा गया कि द्वीप पर मौजूद किसी एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया गया हो सकता है, लेकिन किसी आधिकारिक पुष्टि या अमेरिकी-इजरायली भागीदारी का कोई सबूत नहीं मिला है. ये घटनाएं उस समय हुईं जब ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दावा किया कि उन्होंने केश्म द्वीप के दक्षिणी हिस्से में दो अमेरिकी MQM-170 जासूसी ड्रोन को एडवांस इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम से गिरा दिया.
IRGC के अनुसार, अब तक ऐसे चार अमेरिकी ड्रोन उनके कब्जे में आ चुके हैं. इससे पहले उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पूर्व में एक MQ-9 ड्रोन को भी मार गिराने का दावा किया था.

ट्रंप ने दिए थे समझौते के संकेत 

इस दौरान सबसे खास बात ये है कि ये धमाके ठीक उस समय सुनाई दिए जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि तेहरान के साथ समझौता संभव है. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ‘तेल की कीमतें लगभग 10 डॉलर प्रति बैरल गिर गई हैं, रिकॉर्ड स्तर पर क्योंकि लोग महसूस कर रहे हैं कि ईरान के साथ युद्ध नहीं होगा. ईरान जल्द से जल्द समझौता चाहता है. यह हो सकता है.’ अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन की पूर्व संध्या पर ये घटनाक्रम क्षेत्र में अनिश्चितता और बढ़ा रहे हैं. तनाव भरे माहौल में केश्म जैसे रणनीतिक द्वीप पर अचानक धमाके पूरे हर किसी को चौंकाने वाले हैं.
Latest News

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी फौज पर हमले, BLA का बड़ा दावा- 129 सैनिकों को मार डाला

Balochistan Attacks: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों पर कई हमले होने की खबर है. स्थानीय मीडिया के...

More Articles Like This