गुवाहाटी होटल बिलास गोलीकांडः मुठभेड़ में पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया ढेर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Guwahati Encounter: असम से बड़ी खबर सामने आई है. यहां गुवाहाटी में होटल बिलास बीते दिनों हुई गोलीबारी के मुख्य आरोपी की शिवसागर जिले के फूलपानीचिगा में पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई है. यह मुठभेड़ तड़के करीब 3:10 बजे हुई. पुलिस के अनुसार, शिवसागर सदर पुलिस स्टेशन से केस के सिलसिले में गोगोई को गुवाहाटी से शिवसागर लाया जा रहा था. इसी दौरान रोंगमोन ढाबे के पास उसने पुलिसकर्मियों पर हमला किया और भागने की कोशिश की. भागने की कोशिश के दौरान मुख्य आरोपी को गोली लग गई. फिर उसे तत्काल जॉयसागर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इस मुठभेड़ में शिवसागर टाउन पुलिस के सब-इंस्पेक्टर देबाशीष शर्मा भी घायल हुए हैं. इससे पहले बीते सोमवार की सुबह आरोपी को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच घटनास्थल पर ले जाया गया था, जहां क्राइम सीन रिक्रिएट किया गया था. क्राइम सीन रिक्रिएट करने के दौरान आरोपी गली में अलग-अलग जगहों की तरफ इशारा करते और कुछ बताते हुए दिखाा था. पुलिसकर्मी ने इस पूरी प्रक्रिया को कई कैमरों से रिकॉर्ड किया था.

होटल के मैनेजमेंट को लेकर था विवाद

मालूम हो कि होटल के मालिकों और पट्टेदार के बीच होटल के मैनेजमेंट को लेकर विवाद के बाद यह गोलीबारी की वारदात हुई थी. होटल के पट्टेदार आरोपी को घटना के तुरंत बाद अरेस्ट कर लिया गया था. इस गोलीबारी में मृतकों की पहचान भूदेव भराली, उनकी बहन हेलेना, उनके बेटे देबर्षि कश्यप, बहू रिनिका कश्यप और परिवार के कर्मचारी नारायण दास के रूप में हुई थी. गोलीबारी में भराली परिवार का ड्राइवर सत्येंद्र पाठक भी घायल हो गया था. आरोपी के पास से लाइसेंसी .32 बोर की पिस्टल भी रिवकर की गई थी, जिसका प्रयोग कथित रूप से घटना को अंजाम देने के लिए किया गया था.

 

Latest News

Hyundai Kia Sales: अमेरिकी बाजार में हुंडई और किआ का जलवा, अक्टूबर में बिक्री के टूटे पुराने रिकॉर्ड

Hyundai Kia Sales: दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियों हुंडई मोटर और किआ ने अमेरिकी बाजार में अक्टूबर...

More Articles Like This