Delhi Duilding Collapse: दिल्ली से बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां चावड़ी बाजार में एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत का हिस्सा ढह गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत और एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है. हादसे से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है.

फायर विभाग को आज (गुरुवार) की सुबह 9:50 बजे चावड़ी बाजार में बिल्डिंग गिरने की सूचना मिली. इस सूचना पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया.
एसओ डीके राय के मुताबिक, चावड़ी बाजार में एक तीन मंजिला अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग गिर गई है. अंदर कोई फंसा हो सकता है. फिलहाल टीम राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है.
-1793860101305_v.webp)
राहत और बचाव कार्य जारी
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह हादसा मेट्रो स्टेशन के सामने चावड़ी बाजार में हुआ है. जहां थर्ड फ्लोर पर लेटर डाल रहा था. 50 गज का प्लॉट बताया जा रहा है. इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत और एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है. मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है.

