Dhanteras 2026: धनतेरस पर बर्तन खरीदने जा रहे हैं? जानें स्टील, तांबा और पीतल खरीदने का शुभ मुहूर्त

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dhanteras 2026: धनतेरस का त्योहार खरीदारी के लिए बेहद खास माना जाता है. इस दिन सोना-चांदी और आभूषणों के साथ नए बर्तन खरीदने की भी परंपरा है. धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में बर्तन और धातुओं की वस्तुएं खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है. इस साल धनतेरस 6 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी. ऐसे में अगर आप भी स्टील, तांबा, पीतल या चांदी के बर्तन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बाजार जाने से पहले खरीदारी का शुभ मुहूर्त और चौघड़िया जान लेना जरूरी है.

धनतेरस 2026 पर बर्तन खरीदने का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता के मुताबिक, समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे. इसी वजह से धनतेरस पर नए बर्तन और धातुओं से बनी वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है. इस साल धनतेरस पर खरीदारी के लिए दिन और शाम दोनों समय शुभ मुहूर्त बताए गए हैं.

  • दिन में खरीदारी का मुहूर्त: सुबह 11:36 बजे से दोपहर 12:24 बजे तक
  • शाम में खरीदारी का मुहूर्त: शाम 6:19 बजे से रात 8:17 बजे तक
  • प्रदोष काल: शाम 5:33 बजे से रात 8:09 बजे तक
  • वृषभ काल: शाम 6:02 बजे से रात 7:57 बजे तक

धनतेरस पर बर्तन खरीदने के लिए शुभ चौघड़िया

धनतेरस पर खरीदारी के लिए चौघड़िया का भी विशेष महत्व माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अलग-अलग धातुओं के बर्तन खरीदने के लिए शुभ, लाभ, चर और अमृत चौघड़िया का समय अनुकूल माना जाता है.

  • शुभ चौघड़िया: सुबह 11:52 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक
  • चर चौघड़िया: शाम 4 बजे से शाम 5:23 बजे तक
  • लाभ चौघड़िया: रात 8:37 बजे से रात 10:15 बजे तक
  • शुभ चौघड़िया: रात 11:52 बजे से देर रात 1:29 बजे तक

मान्यता के अनुसार, स्टील के बर्तन खरीदने के लिए शुभ चौघड़िया, तांबे के बर्तनों के लिए लाभ चौघड़िया और पीतल के बर्तन खरीदने के लिए शुभ या अमृत चौघड़िया का समय अच्छा माना जाता है.

सोना-चांदी खरीदने के लिए कौन सा समय शुभ?

धनतेरस पर बर्तनों के अलावा सोना-चांदी, सिक्के और आभूषण खरीदने की भी परंपरा है. मान्यता के अनुसार, सोने की खरीदारी के लिए शुभ और अमृत चौघड़िया अनुकूल माने जाते हैं. वहीं, चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदने के लिए अमृत चौघड़िया का समय अच्छा माना जाता है. अगर आप धनतेरस पर वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इसके लिए चर या अमृत चौघड़िया में खरीदारी करना शुभ माना जाता है.

धनतेरस पर क्यों खरीदे जाते हैं नए बर्तन?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत से भरा कलश लेकर प्रकट हुए थे. इसी घटना को धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा से जोड़कर देखा जाता है. यही वजह है कि इस दिन लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार स्टील, तांबे, पीतल और चांदी के बर्तन खरीदते हैं. इसके अलावा धनतेरस पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्तियां, चांदी के सिक्के और आभूषण खरीदना भी शुभ माना जाता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This