‘SMAT’ के लिए बड़ौदा टीम का ऐलान, क्रुणाल पंड्या की कप्तानी में होगा मुकाबला, हार्दिक को नहीं मिली जगह

Must Read

Baroda: बड़ौदा ने T20 फॉर्मेट की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) के लिए क्रुणाल पंड्या की कप्तानी में अपनी टीम की घोषणा कर दी. इस टीम में हार्दिक पंड्या को जगह नहीं मिली है. टूर्नामेंट 14 नवंबर से शुरू हो रहा है. क्रुणाल पंड्या की कप्तानी में घोषित बड़ौदा की टीम में जितेश शर्मा, दीपक हुड्डा और रसिख सलाम जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. हार्दिक IPL 20260 के बाद से ही कई चोटों की वजह से मैदान से बाहर हैं.

आखिरी बार 24 मई को IPL में खेला

IPL के दौरान पीठ में ऐंठन होने के बाद से हार्दिक ने अपना ज्यादातर समय बेंगलुरु में BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में बिताया है. उन्होंने आखिरी बार 24 मई को IPL में खेला था. ऑलराउंडर को हाल ही में अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए की टीम में चुना गया था, लेकिन पिंडली में नई चोट के कारण उन्हें बाहर कर दिया गया था. हाल ही में भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने हार्दिक की नेशनल सेटअप में संभावित वापसी के बारे में बात की और कहा कि ऑलराउंडर पहले घरेलू क्रिकेट खेलेंगे.

नंबर 7-8 का ध्यान रखा जाएगा

गिल ने कहा था कि हार्दिक जब भी वापस आएंगे तो नंबर 7-8 का ध्यान रखा जाएगा. वनडे वर्ल्ड कप से पहले बल्लेबाजी ग्रुप से खुश हूं. हार्दिक एक बेहतरीन ऑल-राउंडर हैं. दुनिया में बहुत कम खिलाड़ियों के पास उनका स्किल सेट है. एक बॉलर के तौर पर आप उन्हें गेम के अलग-अलग हिस्सों में इस्तेमाल कर सकते हैं. वह नई और पुरानी बॉल से बॉलिंग कर सकते हैं. हमारी कई बार बात हुई है. वह अपनी चोटों को लेकर बदकिस्मत हैं. वह IPL के बाद से नहीं खेले हैं. उम्मीद है वह जल्द ही वापस आएंगे. वह कुछ घरेलू क्रिकेट खेलेंगे. उम्मीद है कि हम उसे जल्द ही भारतीय टीम में वापस ले आएंगे.

स्मैट के लिए बड़ौदा टीम: क्रुणाल पांड्या (कप्तान), अतीत शेठ (उपकप्तान), दीपक हुड्डा, शिवालिक शर्मा, शाश्वत रावत, अमित पासी (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), भानु पनिया, महेश पिठिया, परीक्षित पाटीदार, हेमंत पुंडे, राज लिम्बानी, रसिक डार, ध्रुव बी. पटेल, सफवान पटेल.

स्टैंडबाय खिलाड़ी: प्रियांशु मोलिया और चिंतल गांधी

इसे भी पढ़ें. Rajnath Singh Siliguri Visit: सिलीगुड़ी पहुंचे राजनाथ सिंह, जवानों संग मनाई दिवाली, अपने हाथ से मुंह मीठा कराया

Latest News

योगी सरकार का प्रदेश के कर्मचारियों को तोहफाः 58 से बढ़कर 63 प्रतिशत हुआ महंगाई भत्ता

Yogi Government: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दीपावली के अवसर पर...

More Articles Like This