चीन की जासूस से प्रेम? Nvidia CEO जेनसन हुआंग पर ड्रैगन की नजर, अमेरिकी खुफिया एजेंसियां अलर्ट

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nvidia CEO Jensen Huang: अमेरिका की चिप कंपनी Nvidia के CEO जेनसन हुआंग को लेकर सामने आई एक ऐसी रिपोर्ट ने अमेरिकी कारोबारी और खुफिया हलकों में हलचल मचा दी है. ब्रिटिश अखबार फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सरकार को शक है कि हुआंग का चीन के लिए जासूसी करने की आरोपी एक महिला के साथ प्रेम संबंध था.

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को संदेह है कि यह महिला चीन की खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रही थी. बताया गया है कि अमेरिकी अधिकारियों ने इस साल की शुरुआत में एक सीक्रेट मेमो तैयार किया था, जिसमें खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर दावा किया गया कि जेनसन हुआंग का एलिस हुआंग नाम की महिला के साथ प्रेम संबंध था. एलिस सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड में एक वरिष्ठ अधिकारी हैं. यह कंपनी Nvidia की ग्राहक भी है.

MSS ने एलिस हुआंग को अपने साथ जोड़ा

अमेरिका के खुफिया नेटवर्क का मानना है कि चीन के नागरिक खुफिया संगठन मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी (MSS) ने एलिस हुआंग को अपने साथ जोड़ा था. यह एजेंसी चीन की प्रमुख नागरिक खुफिया संस्था है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीक्रेट मेमो को अमेरिकी सरकार के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के बीच साझा किया गया था. यह सब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मीटिंग से कुछ समय पहले हुआ.

चीन तक अमेरिकी चिप पहुंचने के शक के बीच बढ़ी जांच

बता दें कि यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब अमेरिका उन कंपनियों पर कड़ी नजर रख रहा है जिन पर एडवांस्ड अमेरिकी चिप चीन तक पहुंचाने में मदद करने का शक है. दरअसल, अमेरिका को चिंता है कि ऐसी चिप का इस्तेमाल चीन अपनी एआई की ताकत बढ़ाने और सैन्य क्षमता को आधुनिक बनाने में कर सकता है. मेगास्पीड सिंगापुर की कंपनी है और Nvidia की ग्राहक है. इसे साल 2023 में चीन की एक गेमिंग कंपनी से अलग करके बनाया गया था.
इस कंपनी की जांच इस आरोप में हुई है कि उसने अमेरिकी निर्यात नियमों को तोड़कर Nvidia की एडवांस्ड चिप चीन पहुंचाई. हालांकि, Nvidia ने पहले अपनी तरफ से जांच की थी और कहा था कि उसे किसी भी तरह की गड़बड़ी का सबूत नहीं मिला. अमेरिका को शक है कि दक्षिण-पूर्व एशिया के कुछ देशों के रास्ते एडवांस्ड चिप चीन भेजने का नेटवर्क काम कर रहा है. इसी वजह से अमेरिकी एजेंसियां ऐसे कारोबार और कंपनियों की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं.

अमेरिकी सांसदों ने भी जेनसन हुआंग से मांगा जवाब

सीक्रेट मेमो की खबर सामने आने से एक दिन पहले रिपब्लिकन पार्टी के वरिष्ठ सांसदों ने जेनसन हुआंग को अमेरिकी संसद की कुछ समितियों के सामने निजी तौर पर पेश होने को कहा था. ये समितियां चीन, विदेश मामलों और खुफिया गतिविधियों से जुड़े मुद्दों पर काम करती हैं. सांसद Nvidia प्रमुख से उस रिपोर्ट को लेकर सवाल करना चाहते हैं, जो न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित हुई थी.
इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने निष्कर्ष निकाला है कि जेनसन हुआंग खुद चीन के एक जासूसी अभियान का निशाना थे. इस तरह हुआंग को लेकर दो अलग-अलग तरह के दावे सामने आए हैं. एक तरफ अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से उनके एलिस हुआंग के साथ कथित प्रेम संबंध की बात कही गई है, तो दूसरी तरफ पहले की रिपोर्ट में उन्हें चीन के जासूसी अभियान का निशाना बताया गया था.

ट्रंप के साथ जेनसन हुआंग के रिश्ते?

जेनसन हुआंग जनवरी 2025 में डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद उनसे कई बार मुलाकात कर चुके हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, मई में ट्रंप की चीन यात्रा के दौरान शुरुआत में हुआंग को उन कारोबारी नेताओं के समूह में शामिल नहीं किया गया था, जो वॉशिंगटन से राष्ट्रपति के विमान एयर फोर्स वन में उनके साथ जा रहे थे. लेकिन जब ट्रंप को पता चला कि Nvidia के CEO प्रतिनिधिमंडल में नहीं हैं, तो उन्होंने खुद हुआंग को फोन किया.
Latest News

08 November 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

08 November 2026 Ka Panchang: : 8 नवंबर 2026 को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और रविवार...

More Articles Like This