दिवाली की रात करें ये गुप्त उपाय, मां लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा, बरसेगा धन

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Diwali 2026: हिंदू धर्म में दीपावली का पर्व बेहद खास और शुभ माना जाता है. हर साल कार्तिक अमावस्या की रात दीपों से घर-आंगन रोशन किया जाता है. मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करने पर जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है. दीपावली की रात को मां लक्ष्मी के आगमन और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए विशेष माना गया है.

वहीं, ज्योतिषाचार्यो के अनुसार, इस रात कुछ खास उपाय और टोटके करने से आर्थिक परेशानियां दूर होने तथा घर में धन-धान्य बढ़ने की मान्यता है. ऐसे में चलिए जानते हैं दीपावली की रात किए जाने वाले ऐसे ही खास उपाय, जिन्हें गुप्त रूप से करना शुभ माना जाता है.

कब मनाई जाएगी दीपावली

कार्तिक अमावस्या तिथि 8 नवंबर को सुबह 11 बजकर 27 मिनट से लेकर 9 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहने वाली है. ऐसे में दिवाली का त्योहार 8 नवंबर दिन रविवार को मनाया जाएगा. लक्ष्मी पूजन की बात करें तो शाम 5:54 बजे से लेकर रात 7:50 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहने वाला है.

जरूर करे ये 5 उपायः

  1. मान्यताओं के अनुसार दिवाली की रात पांच-पांच सुपारी, हल्दी की गांठ, कौड़ी और गोमती चक्र को एक लाल कपड़े में बांधकर पूजा स्थल पर रख दें. लक्ष्मी-गणेश पूजा के बाद इसे घर या दुकान की चौखट पर बांध देने से धन और सुख-समृद्धि का आगमन होता है.
  2. दिवाली की रात अमावस्या होती है. मान्यताओं के अनुसार दिवाली की शाम सिंदूर, दही और साबुत उड़द लेकर पीपल की जड़ में रख कर एक दीप जला देने से आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती हैं.
  3. अगर दुकान व व्यापार में परेशानी चल रही है तो एक साबुत फिटकरी लें और दीपावली की रात को उसको दुकान में चारों ओर घुमाएं. इसके बाद किसी भी दुकान पर उत्तर दिशा की ओर फेंक दें. ऐसा करने से नजर दोष दूर होगी और दुकान में अच्छी बिक्री भी होगी.
  4. दीवाली की रात माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनके सामने देशी घी के सात या नौ मुख वाले दीपक जालाने चाहिए. मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से परिवार के सभी सदस्यों की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है.
  5. दीपावली के दिन काली मिर्च के 7 या 11 दाने लेकर अपने और अपने परिवार के सदस्यों के सिर पर से 7 बार घड़ी के विपरित दिशा में घूमाकर दक्षिण दिशा में घर से बाहर फेक दें. ऐसा करने से धन धान्य में वृद्धि होगी और शत्रुओं से भी मुक्ति मिलेगी.
Latest News

08 November 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

08 November 2026 Ka Panchang: : 8 नवंबर 2026 को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और रविवार...

More Articles Like This