जंगल में इन खुंखार शेरों के साथ रहती है ये महिला, देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Must Read

Scary Interesting News: जंगल का राजा शेर सबसे खतरनाक जानवरों की लिस्ट में आता है. उसके सामने आने से बड़े-बड़े सुरमा कांप जाते हैं. हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो को देखकर सभी चौंक गए हैं. दरअसल, इस वीडियो में एक महिला कुछ शेरों के साथ परेड करती हुई दिख रही है. महिला बेखौंफ होकर तीन खूंखार शेरों के साथ चल रही है. ये शेर उसके आगे चल रहें हैं वहीं वो उनके पीछे-पीछे चल रही है.

वो कहते औरत आपने इशारों पर अच्छे-अच्छों को नचा सकती है. हाल ही में वायरल हुए इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. महिला हाथ में एक डंडा लिए हुए है और शेर महिला के इशारों पर नाच रहे हैं. शेर इतने ट्रेंड किए हुए हैं कि वो महिला के इशारों पर एक क्रम बना कर चल रहे हैं. इस वीडियो में दिख रही महिला का नाम डॉक्टर मावेनी है. महिला ने हाल ही में अपने एक्स अकाउंट पर इस वीडियो को पोस्ट किया है.

डॉक्टर मावेनी ने अपने एक्स अकाउंट पर इस वीडियो के साथ एक दूसरा वीडियो और दो तस्वीरों को भी पोस्ट किया है. जिनमें वो शेर और चीता के साथ दिख रही हैं. पोस्ट किए हुए दूसरे वीडियो में डॉक्टर मावेनी की गोद में एक शेर का बच्चा दिख रहा है. एक तस्वीर में डॉक्टर मावेनी एक चीता के सिर पर हाथ फेरती हुई दिख रही हैं. बता दें कि डॉक्टर मावेनी ने सोशल मीडिया पर इन वीडियो और तस्वीरों को 29 अगस्त को पोस्ट किया था और अबतक इसे 4 हजार व्यूज मिल गए हैं. डॉक्टर मावेनी के एक्स अकाउंट पर एक यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा, “आप बहुत बहादुर हो”.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This