Video: पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस पर सीमा हैदर ने फहराया तिरंगा, लगाए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे

Seema Haider Video: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में रहीं हैं. रोज उनसे जुड़ी कोई न कोई जानकारी सामने आ रही है. हालांकि, इन दिनों सीमा हैदर से जुड़ा कुछ ऐसा अपडेट सामने आया है, जिससे सीमा पर कई सवाल खड़े होते हैं. सचिन के प्यार में सरहद पार कर भारत आईं सीमा हैदर इन दिनों भारत प्रेम में आजादी का उत्सव मनाते दिख रहीं हैं.

सीमा ने लगाए ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे
जी हां इन दिनों सीमा हैदर अपने चार पाकिस्तानी बच्चों के साथ भारत में हर घर तिरंगा अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ही नहीं ले रही बल्कि तिरंगा फहरा कर ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे भी लगाती दिख रहीं हैं. अब सवाल ये खड़ा होता है कि क्या सीमा अपने पति के साथ अपनी वतन परस्ती का पाठ भी भूल चुकीं हैं. क्या किसी को खुश करने के लिए सीमा अपने मुल्क के साथ गद्दारी कर रही हैं. या फिर इन सब के पीछे पाकिस्तान की कोई सोची समझी साजिश है.

सीमा ने लगाई भारत में रहने देने की गुहार
दरअसल, भारत में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का उत्सव शुरू हो गया है. लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे खुद सीमा हैदर ने शेयर किया है. आपको बता दें इस वायरल हो रहे वीडियो में सीमा हैदर का भारत प्रेम साफ नजर आ रहा है. वीडियो में सीमा हैदर अपने भारतीय पति सचिन, अपने चार पाकिस्तानी बच्चों, उनके वकील एपी सिंह और कुछ पुलिसकर्मियों के साथ तिरंगा फहराते हुए नजर आ रहीं हैं. इस वीडियो में सीमा तिरंगा फहराने के साथ साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए भारत में रहने देने की मांग भी करती नजर आ रहीं हैं.

यह भी पढ़ें-

Himachal Pradesh में कुदरत की मार, 24 घंटों में 21 की मौत; राहत और बचाव कार्य जारी

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version