03 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 03 मार्च, दिन मंगलवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…
आज का पंचांग
मंगलवार, 3 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है, जो शाम 5 बजकर 8 मिनट तक रहेगी. इस दिन स्नान-दान की पूर्णिमा भी मनाई जाएगी, जिसका धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व माना जाता है. सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा, जो शुभ कार्यों के लिए अनुकूल होता है. साथ ही पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र पूरे दिन और पूरी रात बना रहेगा तथा 4 मार्च की सुबह 7 बजकर 39 मिनट पर समाप्त होगा. इसके अतिरिक्त 3 मार्च को खण्डग्रास चंद्र ग्रहण भी लगेगा, जिससे इस दिन का महत्व और बढ़ जाता है. आइए जानते हैं कि मंगलवार को चंद्र ग्रहण कब से शुरू होगा, सूतक काल कितने बजे से लगेगा और इस दिन सूर्योदय व सूर्यास्त का समय क्या रहेगा.
3 मार्च 2026 पंचांग
फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि– पूर्णिमा तिथि मंगलवार को शाम 5 बजकर 8 मिनट तक रहेगी
सुकर्मा योग– 3 मार्च को सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक
पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र– मंगलवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर के 4 मार्च सुबह 7 बजकर 39 मिनट तक
3 मार्च 2026 विशेष- स्नान-दान की पूर्णिमा, साल का पहला चंद्रग्रहण
3 मार्च को चंद्रग्रहण का समय और सूतक काल
चन्द्र ग्रहण प्रारम्भ – 03:20 PM
चन्द्र ग्रहण समाप्त – 06:46 PM
चन्द्रोदय – 06:26 PM
प्रच्छाया से पहला स्पर्श – 03:21 PM
प्रच्छाया से अन्तिम स्पर्श – 06:46 PM
भारत में सूतक काल का समय- चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. इसलिए 3 मार्च को सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर ग्रहण का सूतक शुरू हो जाएगा और ग्रहण की समाप्ति पर ही सूतक खत्म होगा.
राहुकाल का समय
दिल्ली- दोपहर बाद 03:28 – 04:55 PM
मुंबई- दोपहर बाद 03:48 – 05:16 PM
चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:29 – 04:56 PM
लखनऊ- दोपहर बाद 03:13 – 04:41 PM
भोपाल- दोपहर बाद 03:28 – 04:56 PM
कोलकाता- दोपहर बाद 02:45 – 04:13 PM
अहमदाबाद- दोपहर 03:47 – 05:15 PM
चेन्नई- दोपहर बाद 03:19 – 04:48 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय – 6:50 AM
सूर्यास्त – 6:26 PM
चन्द्रोदय – Mar 03 6:30 PM
चन्द्रास्त – Mar 04 7:07 AM
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़े: समर्पण से ही मिलता है निर्भय और भगवद्मय जीवन: दिव्य मोरारी बापू