08 April 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

08 April 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 08 अप्रैल, दिन बुधवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

आज का पंचांग

8 अप्रैल को वैशाख कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार का संयोग है. यह तिथि शाम 7 बजकर 02 मिनट तक प्रभावी रहेगी. इस दिन वरीयान योग शाम 5 बजकर 11 मिनट तक बना रहेगा. वहीं मूल नक्षत्र पूरे दिन और रात भर रहने के बाद अगले दिन यानी गुरुवार सुबह 8 बजकर 49 मिनट तक जारी रहेगा. इसके अलावा, 8 अप्रैल की शाम 7 बजकर 02 मिनट से लेकर गुरुवार सुबह 8 बजकर 11 मिनट तक पाताल लोक की भद्रा का प्रभाव रहेगा.

8 अप्रैल 2026 का पंचांग

  • वैशाख कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि– 8 अप्रैल 2026 को शाम 7 बजकर 02 मिनट तक
  • वरीयान योग- 8 अप्रैल को शाम 5 बजकर 11 मिनट तक
  • मूल नक्षत्र- 8 अप्रैल को पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 8 बजकर 49 मिनट तक
  • पाताल लोक की भद्रा– 8 अप्रैल को शाम 7 बजकर 2 मिनट से गुरुवार सुबह 8 बजकर 11 मिनट तक

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 12:23 से दोपहर 01:58 तक
  • मुंबई- दोपहर 12:41 से दोपहर 02:14 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर 12:25 से दोपहर 02:00 तक
  • लखनऊ- दोपहर 12:09 से दोपहर 01:43 तक
  • भोपाल- दोपहर 12:22 से दोपहर 01:56 तक
  • कोलकाता- दोपहर पहले 11:39 से दोपहर 01:13 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर 12:41 से दोपहर 02:15 तक
  • चेन्नई- दोपहर 12:11 से दोपहर 01:43 तक

सूर्योस्त-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:01 AM
  • सूर्यास्त- शाम 6:42 PM

पाताल लोक की भद्रा

ज्योतिष विज्ञान के अनुसार भद्रा बारह चंद्र राशियों के आधार पर तीनों लोक—स्वर्ग, पृथ्वी और पाताल—में विचरण करती रहती है. जब चंद्रमा मेष, वृषभ, मिथुन और वृश्चिक राशि में होता है, तब भद्रा का वास स्वर्ग लोक में माना जाता है. वहीं जब चंद्रमा कर्क, सिंह, कुंभ और मीन राशि में होता है, तब भद्रा पृथ्वी लोक में मानी जाती है. इसके अलावा जब चंद्रमा कन्या, तुला, धनु और मकर राशि में होता है, तब भद्रा का वास पाताल लोक में माना जाता है.

आज चंद्रमा धनु राशि में स्थित है, इसलिए आज पाताल लोक की भद्रा रहेगी. पाताल लोक की भद्रा का सामान्यतः पृथ्वी पर कोई विशेष प्रभाव नहीं माना जाता. साथ ही यदि भद्रा सोमवार, गुरुवार या शुक्रवार को पड़े, तो इसका कोई दोष नहीं लगता. हालांकि भद्रा के दौरान विशेष रूप से उसके मुख काल में किसी भी शुभ कार्य को करने से बचना चाहिए.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़े: अभिमान से नष्ट हो जाता है पुण्य, जीवन में सावधानी जरूरी: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

Aaj Ka Rashifal, 29 May 2026: आज इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानिए मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 29 May 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This

Exit mobile version