11 July 2025 Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
11 July 2025 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 11 जुलाई, दिन शुक्रवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

11 जुलाई, शुक्रवार का पंचांग (11 July 2025)

11 जुलाई को श्रावण कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुक्रवार का दिन है. प्रतिपदा तिथि आज देर रात 02:09 मिनट तक रहेगी. आज रात 08:44 मिनट तक वैधृति योग रहेगा. साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 06:36 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा.

11 July 2025 का शुभ मुहूर्त

  • श्रावण कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि- देर रात 02:09 मिनट तक रहेगी
  • दिन– शुक्रवार
  • वैधृति योग– रात 08:44 मिनट तक
  • उत्तराषाढ़ा नक्षत्र– पूरा दिन पूरी रात पार कर के सुबह 06:36 मिनट तक
  • अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11:58 मिनट से 12:54 मिनट तक
  • व्रत और पर्व– आज से पवित्र सावन माह की शुरुआत होगी और शिव पूजन किया जाएगा

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 10:42 – 12:26 AM
  • मुंबई- दोपहर पहले 11:05 – 12:44 AM
  • चंडीगढ़- सुबह 10:43 – 12:28 AM
  • लखनऊ- सुबह 10:29 – 12:12 AM
  • भोपाल– सुबह 10:44 – 12:25 AM
  • कोलकाता- सुबह 10:01 – 11:42 AM
  • अहमदाबाद- दोपहर पहले 11:04 – 12:45 AM
  • चेन्नई- सुबह 10:38 – 12:14 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय

  • सूर्योदय – 5:52 AM
  • सूर्यास्त – 7:12 PM
  • चन्द्रोदय – Jul 11 7:58 PM
  • चन्द्रास्त – Jul 12 6:55 AM
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Latest News

इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, अरब सागर में ₹3000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, पांच पाकिस्तानी अरेस्ट

Gujarat Crime: इंडियन कोस्ट गार्ड ने गुजरात एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) के साथ मिलकर लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में...

More Articles Like This

Exit mobile version