15 February 2024 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Panchang, 15 February 2024: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 15 फरवरी, दिन गुरुवार का पंचाग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

15 फरवरी गुरुवार का पंचांग (Panchang 15 February 2024)

आज यानी 15 फरवरी 2024, गुरुवार को माघ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. गुरुवार को षष्ठी तिथि सुबह 10 बजकर 13 मिनट तक रहेगी, उसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी. आज अश्विनी नक्षत्र और शुक्ल योग का संयोग रहेगा. आज यानी गुरुवार को शाम 5 बजकर 22 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा. वहीं, सुबह 9 बजकर 26 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद भरणी नक्षत्र लग जाएगा. अगर गुरुवार के शुभ और अशुभ मुहूर्त की बात करें तो आज अभिजीत मुहूर्त 12:13 से 12:57 तक रहेगा. साथ ही राहुकाल 13:58 से 15:21 मिनट तक रहेगा. आज चंद्रमा मेष राशि में मौजूद रहेंगे.

यह भी पढ़ें: पहले विश्व के रूप में प्रकट होते हैं भगवान: दिव्य मोरारी बापू

15 फरवरी का पंचांग (Panchang 15 February 2024)

तिथि- षष्ठी तिथि
माह – माघ
आज का नक्षत्र – अश्विनी नक्षत्र
आज का योग – शुक्ल योग
आज का पक्ष – शुक्ल पक्ष
आज का वार – गुरुवार
चंद्रमा राशि – मेष
सूर्य राशि- कुंभ राशि
विक्रमी संवत् – 2080
शक सम्वत – 1944
ऋतु- शिशिर

आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त 12:13 से 12:57 तक

राहुकाल 13:58 से 15:21 मिनट तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 7:00 am
सूर्यास्त- शाम 6:11 pm

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानाकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This