19 March 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

19 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 19 मार्च, दिन गुरुवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

आज का पंचांग

पंचांग के अनुसार 19 मार्च से चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की शुरुआत हो रही है. इस दिन प्रतिपदा तिथि सुबह 6 बजकर 52 मिनट से शुरू होकर 20 मार्च 2026 की सुबह 4 बजकर 52 मिनट तक रहेगी. इस दिन शुक्ल योग का संयोग बन रहा है और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र रहेगा, जो इसे ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष बनाता है. खास बात यह है कि इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों ही मीन राशि में स्थित रहेंगे, जिससे दिन का महत्व और बढ़ जाता है. वहीं, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 5 मिनट से लेकर 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा, जिसे शुभ कार्यों के लिए अत्यंत उपयुक्त माना जाता है.

कलश स्थापना शुभ मुहूर्त 2026 

पंचांग अनुसार नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि को कलश स्थापना (घटस्थापना) का शुभ मुहूर्त सुबह 06:52 से 07:43 बजे तक रहेगा। वहीं कलश स्थापना के लिए अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:05 से 12:53 बजे तक रहेगा।

चैत्र अमावस्या स्नान-दान मुहूर्त 2026

चैत्र अमावस्या के दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त 19 मार्च 2026 की सुबह 05:42 से 07:12 बजे तक रहेगा.

19 मार्च 2026 चौघड़िया मुहूर्त

  • शुभउत्तम – 06:26 AM से 07:57 AM
  • चरसामान्य – 10:58 AM से 12:29 PM
  • लाभउन्नति – 12:29 PM से 02:00 PM
  • अमृतसर्वोत्तम – 02:00 PM से 03:30 PM
  • शुभउत्तम – 05:01 PM से 06:32 PM
  • अमृतसर्वोत्तम – 06:32 PM से 08:01 PM

19 मार्च 2026 शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त 04:51 AM से 05:39 AM
  • प्रातः सन्ध्या 05:15 AM से 06:26 AM
  • अभिजित मुहूर्त 12:05 PM से 12:53 PM
  • विजय मुहूर्त 02:30 PM से 03:18 PM
  • गोधूलि मुहूर्त 06:29 PM से 06:53 PM
  • सायाह्न सन्ध्या 06:32 PM से 07:43 PM
  • अमृत काल 11:32 PM से 01:03 AM, मार्च 20
  • निशिता मुहूर्त 12:05 AM, मार्च 20 से 12:52 AM, मार्च 20
  • सर्वार्थ सिद्धि योग 04:05 AM, मार्च 20 से 06:25 AM, मार्च 20

19 मार्च 2026 राहुकाल समय

19 मार्च 2026 को राहुकाल दोपहर 02 बजे से 03:30 बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त में शुभ कार्य करने से बचें।

सूर्य और चंद्रमा का समय

  • सूर्योदय – 6:35 AM
  • सूर्यास्त – 6:33 PM
  • चन्द्रोदय – Mar 19 6:30 AM
  • चन्द्रास्त – Mar 19 7:02 PM

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़े: Chaitra Navratri 2026: मां अम्बे के चरणों में सिर झुका लो…, नवरात्रि पर अपनों को भेजें ये शुभ संदेश

Latest News

मानवता के लिए मिसाल बनीं Nita Ambani ! KIIT यूनिवर्सिटी ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि से किया सम्मानित

Nita Ambani Honorary Doctorate: रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापिका एवं चेयरपर्सन Nita M. Ambani को Kalinga Institute of Industrial Technology...

More Articles Like This

Exit mobile version