28 September 2026 Ka Panchang: 28 सितंबर 2026 को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और सोमवार का दिन है. इस दिन उन पितरों के निमित्त श्राद्ध किया जाएगा, जिनकी मृत्यु किसी भी माह की द्वितीया तिथि को हुई हो. इसके साथ ही 28 सितंबर को अशून्य शयन व्रत भी रखा जाएगा. सोमवार के दिन ध्रुव योग भी विद्यमान रहेगा. आइए जानते हैं 28 सितंबर का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय….
28 सितंबर 2026 का पंचांग
- आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि – 28 सितंबर को शाम 7 बजकर 14 मिनट तक
- रेवती नक्षत्र – 28 सितंबर को सुबह 10 बजकर 17 मिनट तक
- ध्रुव योग – 28 सितंबर को सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक
- 28 सितंबर 2026 विशेष – पितृपक्ष में द्वितीया तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. इसके साथ ही अशून्य शयन व्रत भी रखा जाएगा.
28 सितंबर 2026 शुभ समय
- ब्रह्म मुहूर्त – 04:53 ए एम से 05:41 ए एम
- प्रातः सन्ध्या – 05:17 ए एम से 06:28 ए एम
- अभिजित मुहूर्त – 12:05 पी एम से 12:53 पी एम
- विजय मुहूर्त – 02:29 पी एम से 03:17 पी एम
- गोधूलि मुहूर्त – 06:30 पी एम से 06:54 पी एम
- सायाह्न सन्ध्या – 06:30 पी एम से 07:41 पी एम
राहुकाल का समय
- दिल्ली – सुबह 07:42 से सुबह 09:12 तक
- मुंबई – सुबह 07:59 से सुबह 09:29 तक
- चंडीगढ़ – सुबह 07:44 से सुबह 09:14 तक
- लखनऊ – सुबह 07:27 से सुबह 08:57 तक
- भोपाल – सुबह 07:41 से सुबह 09:11 तक
- कोलकाता – सुबह 06:57 से सुबह 08:27 तक
- अहमदाबाद – सुबह 08:00 से सुबह 09:30 तक
- चेन्नई – सुबह 07:28 से सुबह 08:59 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय – सुबह 06:12 बजे
- सूर्यास्त – शाम 06:11 बजे
द्वितीया श्राद्ध और अशून्य शयन व्रत
पितृपक्ष में विधि-विधान से श्राद्ध और तर्पण करने का विशेष महत्व माना जाता है. 28 सितंबर 2026 को द्वितीया तिथि है. इस दिन उन लोगों का श्राद्ध किया जाएगा, जिनकी मृत्यु किसी भी महीने और किसी भी पक्ष की द्वितीया तिथि को हुई हो. इसके साथ ही सोमवार को अशून्य शयन व्रत भी किया जाएगा. इस व्रत को पति-पत्नी के रिश्ते में निखार लाने के लिए किया जाता है. खास बात यह है कि यह व्रत पुरुषों के द्वारा किया जाता है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़े: गणेश जी की आराधना से होती है विघ्नों की समाप्ति,: दिव्य मोरारी बापू