05 June 2024 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

05 June 2024 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 05 जून, दिन बुधवार का पंचाग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

05 जून, बुधवार का पंचांग (Panchang 05 June 2024)  

05 जून दिन बुधवार को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. चतुर्दशी तिथि 05 जून की शाम 7 बजकर 55 मिनट तक रहेगी. बुधवार को रात 12 बजकर 36 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा. साथ ही 05 जून की रात 9 बजकर 17 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा. इसके अलावा 5 जून को त्रिदिनात्मक वट सावित्री व्रत का दूसरा दिन है. आज के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे. अगर बात करें आज के शुभ और अशुभ मुहूर्त के बारे में तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा. वहीं, राहुकाल दोपहर 12:20 – 02:04 मिनट तक रहेगा.

05 जून, बुधवार का पंचांग (Panchang 05 June 2024)  

व्रत- वट सावित्री व्रत

तिथि- चतुर्दशी तिथि
माह- ज्येष्ठ
आज का नक्षत्र – कृत्तिका नक्षत्र
आज का योग – सुकर्मा योग
आज का पक्ष – कृष्ण पक्ष
आज का वार – बुधवार
चंद्रमा राशि – वृषभ
सूर्य राशि- वृषभ राशि
विक्रमी संवत् – 2081
शक संवत्- 1946

आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त- नहीं है.
राहुकाल- दोपहर 12:20 – 02:04 मिनट तक रहेगा.

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 5:22 am
सूर्यास्त- शाम 7:16 pm

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नए रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है भाव

LPG Price Today 10 July 2026: घर की रसोई में रखा गैस सिलेंडर खत्म होने वाला हो तो सबसे...

More Articles Like This