11 May 2024 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

11 May 2024 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 11 मई, दिन शनिवार का पंचाग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

11 मई शनिवार का पंचांग (Panchang 11 May 2024)  

11 मई दिन शनिवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है. चतुर्थी तिथि आज देर रात 2 बजकर 5 मिनट तक रहेगी. आज मृगशिर्षा नक्षत्र और सुकर्मा योग का संयोग रहेगा. शनिवार को सुबह 10 बजकर 4 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा, उसके बाद धृति योग लग जाएगा. शनिवार सुबह 10 बजकर 16 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र लग जाएगा. आज चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे. अगर बात करें आज के शुभ अशुभ मुहूर्त की तो शनिवार को अभिजूत मुहूर्त 11:53-12:41 बजे तक रहेगा. वहीं, राहुकाल 08:56-10:36 बजे तक रहेगा.

11 मई शनिवार का पंचांग (Panchang 11 May 2024)  

तिथि- चतुर्थी तिथि
माह- वैशाख
आज का नक्षत्र – मृगशिरा नक्षत्र
आज का योग – सुकर्मा योग
आज का पक्ष – शुक्ल पक्ष
आज का वार – शनिवार
चंद्रमा राशि – मिथुन राशि
सूर्य राशि- मेष राशि
विक्रमी संवत् – 2081
शक संवत्- 1946

आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

अभिजूत मुहूर्त 11:53-12:41 बजे तक
राहुकाल 08:56-10:36 बजे तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 5:32 am
सूर्यास्त- शाम 7:02 pm

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version