14 May 2024 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

14 May 2024 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 14 मई, दिन मंगलवार का पंचाग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

14 मई मंगलवार का पंचांग (Panchang 14 May 2024)  

14 मई दिन मंगलवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. सप्तमी तिथि 14 मई को पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 20 मिनट तक रहेगी. मंगलवार को पूरा दिन, पूरी रात पार कर बुधवार सुबह 7 बजकर 43 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा. साथ ही 14 मई को दोपहर 1 बजकर 7 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा. इसके अलावा 14 मई को गंगा सप्तमी मनाई जाएगी. आज चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे. अगर बात करें आज के शुभ अशुभ मुहूर्त की तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:51 – 12:45 बजे तक रहेगा. वहीं, राहुकाल शाम 03:41 – 05:23 तक रहेगा.

14 मई मंगलवार का पंचांग (Panchang 14 May 2024)  

व्रत त्यौहार- गंगा सप्तमी

तिथि- सप्तमी तिथि
माह- वैशाख
आज का नक्षत्र – पुष्य नक्षत्र
आज का योग – वृद्धि योग
आज का पक्ष – शुक्ल पक्ष
आज का वार – मंगलवार
चंद्रमा राशि – कर्क राशि
सूर्य राशि- मेष राशि
विक्रमी संवत् – 2081
शक संवत्- 1946

आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

अभिजूत मुहूर्त दोपहर- 11:51 – 12:45 बजे तक रहेगा.
राहुकाल शाम- 03:41 – 05:23 तक रहेगा.

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 5:30 am
सूर्यास्त- शाम 7:04 pm

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version