19 April 2024 Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

19 April 2024 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 19 अप्रैल, दिन शुक्रवार का पंचाग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

19 अप्रैल शुक्रवार का पंचांग (Panchang 19 April 2024)  

19 अप्रैल दिन शुक्रवार को चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. एकादशी तिथि आज रात 8 बजकर 5 मिनट तक रहेगी. उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी. शुक्रवार को मघा नक्षत्र और वृद्धि योग का संयोग रहेगा. आज देर रात 1 बजकर 44 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा. सुबह 10 बजकर 57 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा. अगर बात करें आज के शुभ अशुभ मुहूर्त की तो अभिजीत मुहूर्त 11:47-12:38 मिनट तक रहेगा. वहीं, राहुकाल 10:38-12:13 मिनट तक रहेगा. आज चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद रहेंगे.

यह भी पढ़ें: घर में बने मंदिर में कैसे रखना चाहिए शंख, जानिए कितना शंख रखना होता है शुभ?

19 अप्रैल शुक्रवार का पंचांग (Panchang 19 April 2024)  

तिथि- एकादशी
माह- चैत्र
आज का नक्षत्र – मघा नक्षत्र
आज का योग – वृद्धि योग
आज का पक्ष – शुक्ल पक्ष
आज का वार – शुक्रवार
चंद्रमा राशि – सिंह
सूर्य राशि- मेष राशि
विक्रमी संवत् – 2081

आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त 11:47-12:38 मिनट तक
राहुकाल 10:38-12:13 मिनट तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 5:51 am
सूर्यास्त- शाम 6:49 pm

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

बंगाल में बोले CM योगी: यहां विकास नहीं, सिर्फ वसूली हावी है, यहां की जनता उर्दू नहीं, बांग्ला बोलेगी…

West Bengal Elections: रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल की चुनावी जनसभाओं में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी)...

More Articles Like This

Exit mobile version