28 June 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Panchang 28 June 2026: हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले पंचांग देखना शुभ माना जाता है. पंचांग के माध्यम से तिथि, वार, नक्षत्र, योग, करण, शुभ मुहूर्त और राहुकाल जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होती हैं, जिनके आधार पर लोग विवाह, गृह प्रवेश, पूजा-पाठ, यात्रा और अन्य मांगलिक कार्यों का समय तय करते हैं. अगर आप भी 28 जून 2026, रविवार के दिन कोई महत्वपूर्ण कार्य करने की योजना बना रहे हैं, तो उससे पहले इस दिन का पंचांग, शुभ योग, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय जरूर जान लें. इस दिन ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी. साथ ही शुभ योग और ज्येष्ठा नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है, जिसे धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है.

शुभ योग का महत्व

28 जून को दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक शुभ योग रहेगा. ज्योतिष शास्त्र में शुभ योग को मांगलिक कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है. मान्यता है कि इस योग में किए गए कार्यों में सफलता मिलने और शुभ फलों की प्राप्ति की संभावना बढ़ जाती है.

ज्येष्ठा नक्षत्र का महत्व

28 जून को देर रात 1 बजकर 9 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा. यह आकाश मंडल का 18वां नक्षत्र माना जाता है. ‘ज्येष्ठा’ का अर्थ ‘श्रेष्ठ’ या ‘बड़ा’ होता है. इसका प्रतीक चिन्ह तावीज़ माना जाता है, जिसे सुरक्षा और नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा का प्रतीक माना जाता है. इसी कारण इस नक्षत्र को संरक्षण, शक्ति और प्रभुत्व से भी जोड़कर देखा जाता है.

28 जून 2026 का पंचांग

  • वार: रविवार
  • पक्ष: ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष
  • तिथि: चतुर्दशी (देर रात 3:07 बजे तक)
  • योग: शुभ योग (दोपहर 1:30 बजे तक)
  • नक्षत्र: ज्येष्ठा (देर रात 1:09 बजे तक)

28 जून 2026 के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:38 बजे से 5:21 बजे तक
  • प्रातः संध्या: सुबह 4:59 बजे से 6:04 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:15 बजे से 1:08 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2:54 बजे से 3:48 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 7:19 बजे से 7:40 बजे तक
  • अमृत काल: दोपहर 3:15 बजे से शाम 5:03 बजे तक

28 जून 2026 का राहुकाल

  • दिल्ली: शाम 5:38 बजे से 7:23 बजे तक
  • मुंबई: शाम 5:40 बजे से 7:20 बजे तक
  • चंडीगढ़: शाम 5:44 बजे से 7:29 बजे तक
  • लखनऊ: शाम 5:20 बजे से 7:04 बजे तक
  • भोपाल: शाम 5:28 बजे से 7:10 बजे तक
  • कोलकाता: शाम 4:44 बजे से 6:25 बजे तक
  • अहमदाबाद: शाम 5:47 बजे से 7:29 बजे तक
  • चेन्नई: शाम 5:02 बजे से 6:38 बजे तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय: सुबह 5:25 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 7:22 बजे

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़े: Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से जानिए मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का राशिफल

Latest News

Shukra Gochar 2026: जुलाई में शुक्र और सूर्य की बदलेगी चाल, इन 4 राशियों को करियर में मिल सकती है बड़ी सफलता

जुलाई में शुक्र और सूर्य के गोचर से कुछ राशियों के करियर और कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. जानिए किन 4 राशियों के लिए यह समय शुभ माना जा रहा है.

More Articles Like This