Horoscope: आज किसे मिलेगा किस्मत का साथ और किसे होना पड़ेगा परेशान; जानिए राशिफल

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Rashifal 07 October 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है. ग्रह नक्षत्रों के चाल के आधार पर ज्योतिष हमारे दैनिक, साप्ताहिक और मासिक राशिफल का आकलन करते हैं. 07 अक्टूबर दिन सोमवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी है. आज नवरात्रि का पांचवा दिन भी है. शारदीय नवरात्रि के पांचवे दिन स्कंदमाता की पूजा विशेष रूप से की जाती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि नवरात्रि के पांचवे दिन किसे मिलेगा किस्मत का साथ और किसे होना पड़ेगा परेशान, आइए ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से जानते हैं, मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष: आज का दिन शानदार रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी. वाणी पर संयम बरतें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.घर परिवार साथ मिलेगा. धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

वृषभ: आज का दिन उत्तम रहेगा. जीवनसाथी का साथ मिलेगा. करियर में उन्नति के योग हैं. वाहन खरीद के योग हैं. पड़ोसियों से सतर्क रहें. किसी की बातों में आने से बचें.

मिथुन: आज का दिन ठीक रहेगा. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के हाथ सफलता हाथ लगेगी. व्यापार में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. किसी भी विवाद पड़ने से बचें. खान-पान का ध्यान रखें.

कर्क: आज का दिन थोड़ा परेशानियों वाला रह सकता है. वाहन चलाने के दौरान सावधानी बरतें. मित्रों के सहयोग से रूका काम पूरा होगा. कोई भी निवेश करने से पहले विचार करें.

सिंह: आज का दिन मिलाजुला रहेगा. अविवाहित जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है. परिवार के किसी सदस्य के बहस हो सकती है. यात्रा के योग हैं.

कन्या: आज का दिन मिश्रित रूप से फलदाई रहेगा. कार्यक्षेत्र पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. योजना से किए कार्य सार्थक साबित होंगे.

तुला: आज का दिन ठीक रहेगा. विवादों से दूरी बना कर रखें. नौकरीपेशा लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है. जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं.

वृश्चिक: आज का दिन ठीक रहेगा. घर पर मेहमानों का आना हो सकता है. भाई का सहयोग मिलेगा. किसी खास शख्स से मुलाकात हो सकती है. माता की सेहत का ध्यान रखें.

धनु: आज के दिन अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है. विरोधियों को परास्त करेंगे. वाहन चलाने के दौरान सावधानी बरतें. किसी की बातों में आने से बचें.

मकर: आज का दिन भागदौड़ वाला रह सकता है. किसी काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. सहयोगियों की बातों को अनसुना ना करें. बहन की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है.

कुंभ: आज का दिन थोड़ी परेशानियों वाला रह सकता है. किसी अज्ञात भय से मन परेशान रह सकता है. व्यापार में मन मुताबित लाभ ना होने से दुखी हो सकते हैं. मित्रों का साथ मिलेगा.

मीन: आज का दिन उपलब्धियों वाला रहेगा. किसी की बातों मे आने से बचें, कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला पक्ष में आएगा. किसी भी वाद- विवाद में पड़ने से बचें.

(अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. ‘The Printlines’ इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

26 April 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 April 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This

Exit mobile version