राशिफल: इन चार राशि के जातकों को आज होगा व्यापार में लाभ, जानिए क्या कहते हैं सितारे

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Rashifal, Horoscope Today: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र की मदद से ज्योतिष ग्रह-नक्षत्र की चाल को देखते हैं और हमारे राशियों के आधार पर हमारे दैनिक राशिफल के बारे में बताते हैं. प्रत्येक दिन ग्रह-नक्षत्र अपना चाल और स्थान बदलते हैं, जिसका असर हमारे दैनिक जीवन पर पड़ता है. अगर प्रत्येक दिन की शुरुआत राशिफल जानने के बाद की जाए तो हमें दिन यापन करने में सुगमता आती है.

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. आइए आपको आज 13 सितंबर, दिन शुक्रवार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि का राशिफल बताते हैं. जानिए सभी राशियों का आज का राशिफल….

मेष: आज का दिन थकान भरा रहेगा. ऑफिस के काम व्यस्त रहेंगे. पत्नी का साथ मिलेगा. खानपान का ध्यान रखें. पिता के सहयोग से रूका काम पूरा होगा. वाहन चलाने के दौरान सावधानी बरतें.

वृषभ: आज का दिन अच्छा रहेगा. मन सकारात्मक विचारों से भरा रहेगा. घर पर मेहमानों का आगमान हो सकता है. व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा. किसी की बातों में आने से बचें.

मिथुन: आज का दिन शानदार रहेगा. घर पर खुशियों का माहौल रहेगा. लेनदेन के दौरान सावधानी बरतें. निवेश के लिए समय अनुकूल है. किसी लंबी यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं.

कर्क: आज का दिन परेशानियों वाला रह सकता है. किसी अज्ञात भय से मन परेशान रह सकता है. कार्यस्थल अधिकारियों से विवाद हो सकता है. सेहत को लेकर सतर्क रहें.

सिंह: आज का दिन मिलाजुला रहेगा. ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना हो सकता है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

कन्या: आज का दिन अच्छा रहेगा. नया काम शुरु करने के लिए दिन ठीक है. भविष्य की योजनाओं को लेकर आगे बढ़ेंगे. घर से निकलने के दौरान बड़ों का आशीर्वाद लेना ना भूलें.

तुला: आज के दिन आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. रिश्तेदारों का घर पर आगमन हो सकता है. अविवाहितों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है.

वृश्चिक: आज का दिन परेशानियों वाला रह सकता है. मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं. माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें. वाहन खरीद के लिए दिन शुभ है.

धनु: आज का दिन ठीक रहेगा. घर पर भौतिक वस्तुओं की वृद्धि होगी. कार्यस्थल पर कुछ नया सीखने को मिलेगा. कहीं बाहर जाने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लें. आर्थिक लाभ के संयोग हैं.

मकर: आज का दिन आपको कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. प्रेम के संबंध में बहस करने से बचें. पिता की बात जरुर मानें. कोई भी निवेश करने से पहले जानकारों की सलाह लें.

कुंभ: आज का दिन ठीक रहेगा. लव लाइफ खुशनुमा रहेगी. कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला पक्ष में आ सकता है. परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

मीन: आज के दिन आपको भाग्य का साथ मिलेगा. कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें. रूका धन मिलने की संभावना है. व्यापार में अप्रत्याशित लाभ मिलेगा. मित्रों के साथ जाने की प्लानिंग कर सकते हैं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, Sensex 650 अंक उछला, Nifty 25,682 पर बंद

सोमवार को कमजोर शुरुआत के बावजूद शेयर बाजार ने जोरदार वापसी की. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और ज्यादातर सेक्टरों में खरीदारी देखी गई.

More Articles Like This

Exit mobile version