Rashifal: मिथुन, कर्क समेत इन 3 राशि वालों को रहना होगा सावधान, जानिए राशिफल

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Rashifal 20 December 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रह नक्षत्रों की चाल का विशेष महत्व है. ज्योतिष ग्रह-नक्षत्र की चाल से हमारे राशियों के आधार पर हमारे दैनिक, साप्ताहिक और मासिक राशिफल के बारे में बताते हैं. 20 दिसंबर, बुधवार को मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है. आज के दिन गणेश पूजा विशेष रूप से की जाती है. आज का दिन सभी 12 राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) के लिए कैसा रहने वाला है. आइए ग्रह-नक्षत्रों के चाल के हिसाब से जानते हैं मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेषः मन प्रसन्न रहेगा. धार्मिक कार्यों के प्रति लगाव बढ़ेगा. यात्रा के योग हैं. किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. वाद-विवाद से दूर रहें.

वृषः व्यवसायिक योजना फलीभुत होगी. ऑफिस के कार्यों पर फोकस करें. लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत होगा. परिवार के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं.

मिथुनः मन अशांत रहेगा. कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं. कार्यों में आई रुकावट से परेशान हो सकते हैं. ध्यान रहे, धैर्य से किए कार्यों में सफलता मिलेगी.

कर्कः आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है. ऑफिस के कार्यों का जिम्मेदारी से निर्वहन करें. युवा वर्ग करियर पर फोकस करें. यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की आवश्याक है.

सिंहः आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. ऑफिस में अधिकारियों से खटपट हो सकती है. क्रोध की अधिकता रहेगी. ध्यान रहे भावुकता में आकर लिया गया निर्णय घातक हो सकता है.

कन्याः आज का दिन अच्छा रहेगा. ऑफिस में अधिकारी आपके कार्यों की तारीफ करेंगे. व्यसाय में उम्मीद के मुताबिक लाभ होगा. वन डे एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं खुशखबरी मिलेगी.

तुलाः व्यवसायिक योजना फलीभुत होगी. लंबे समय से उधारी फंसा हुआ पैसा मिल सकता है. सेहत को लेकर सतर्क रहें. कब्ज-गैस जैसी समस्या हो सकती है. लंबी यात्रा के योग हैं.

वृश्चिकः आज का दिन शानदार रहेगा. इस राशि के अवैवाहिक जातकों की शादी फिक्स हो सकती है. ऑफिस के कार्यों को लेकर व्यस्त रहेंगे. नौकरी में तरक्की के चांस हैं. विवाद से दूर रहें.

धनुः समाजिक मान-सम्मान में वृद्दि होगी. रोजी-रोजगार के अवसर मिलेंगे. ऑफिस में खुशनुमा माहौल रहेगा. लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है.

मकरः कोई भी कदम बहुत सोच-समझकर आगे रखें. व्यवसाय में निवेश से बचें. उधारी देने से बचें, वरना पैसा फंस सकता है. लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत होगा.

कुंभः व्यर्थ की भागदौड़ लगी रहेगी. कार्यों में आई रुकावट से परेशान हो सकते हैं. मेहनत से किए कार्यों में सफलता मिलेगी. मित्रों के सहयोग से बिजनेस में लाभ होगा.

मीनः कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगा. नौकरी में तरक्की के प्रबल योग हैं. ऑफिस में सहकर्मी आपके कार्यों की तारीफ करेंगे. लंबे समय से पेंडिग कार्य को पूरा करें. धन लाभ संभव है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This