Amarnath Yatra 2024: सबसे पहले किसने किए थे बाबा बर्फानी के दर्शन? जानें कब से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amarnath Yatra 2024: पूरे साल भोलेनाथ के भक्‍त अमरनाथ यात्रा के लिए इंतजार करते हैं. श्रीनगर के उत्तर-पूर्व में 135 किलोमीटर दूर समुद्रतल से 13,600 फीट की ऊंचाई पर बाबा बर्फानी का शिवलिंग है. कहा जाता है कि जो श्रद्धालु यहां आकर बाबा बर्फानी का दर्शन कर ले उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है. हालांकि अमरनाथ यात्रा को पूर्ण करना हर किसी के वश की बात नहीं है. क्‍योंकि पहाड़ पर ऑक्सीजन लेवल कम होता है, जिससे बहुत लोग बाबा बर्फानी के दर्शन नहीं कर पाते. आज के खबर में हम आपको बताएंगे कि आखिर सबसे पहले बाबा बर्फानी के दर्शन किसने किए थे?

सबसे पहले इन्‍होंने किए दर्शन

पौराणिक कथा के अनुसार, सबसे पहले अमरनाथ गुफा के दर्शन महर्षि भृगु ने किया था. कहते हैं कि जब कश्मीर घाटी जलमग्न हो गई थी तब महर्षि कश्यप ने नदियों और नालों के जरिए पानी को बाहर निकाला था. उस दौरान महर्षि भृगु हिमालय की यात्रा पर उसी रास्ते से आए थे. वे तपस्या के लिए एकांत जगह की तलाश कर रहे थे. उसी दौरान उन्हें बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन हुए. कहा जाता हैं कि इसके बाद से ही अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हुई.

इस दिन से शुरू होगी यात्रा

वहीं अब भक्तों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. इस बार  29 जून 2024 से अमरनाथ की यात्रा शुरू होगी. इस दिन श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अपनी यात्रा प्रारंभ करेंगे. अमरनाथ की यात्रा करना काफी मुश्किल माना जाता है. इसके बावजूद हर साल यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. श्राइन बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, अमरनाथ यात्रा इस साल 29 जून 2024 से शुरू होगी और 19 अगस्त 2024 को समाप्‍त हो जाएगी.

अमरनाथ यात्रा 2024 का रजिस्ट्रेशन

बता दें कि 15 अप्रैल से ही अमरनाथ यात्रा  के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं. रजिस्ट्रेशन के लिए एक तस्वीर, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसी आवश्‍यक चीजे चाहिए. वहीं यात्रियों के पास अपना एक हेल्थ सर्टिफिकेट भी चाहिए होगा. हेल्थ सर्टिफिकेट साल 2024 में 8 अप्रैल के बाद का बना होना चाहिए. वहीं गर्भवती महिलाएं, 70 साल से ज्यादा उम्र के लोग और 13 साल से कम उम्र के बच्चे अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराना वर्जित है. अमरनाथ यात्रा से जुड़ी अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें :- मुरादाबाद में तैयार पीतल के पानी जहाज का गोवा भी दीवाना, मिल रहे बंपर ऑर्डर

 

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version