10 April 2026 Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Panchang 10 April 2026 (Friday): 10 अप्रैल 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है, जिसमें पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और शिव योग का विशेष संयोग बन रहा है. इस दिन शीतलाष्टमी और कालाष्टमी जैसे प्रमुख व्रत-त्योहार भी मनाए जा रहे हैं.

आज के शुभ चौघड़िया (Today Choghadiya Timing) के अनुसार सुबह से लेकर दिनभर कई शुभ समय उपलब्ध रहेंगे, जिनमें नए कार्यों की शुरुआत, यात्रा या मांगलिक कार्य करना शुभ फलदायी हो सकता है. हालांकि, राहुकाल और दिशा शूल का ध्यान रखना जरूरी है ताकि किसी भी कार्य में रुकावट या परेशानी से बचा जा सके.

आज का पंचांग

  • विक्रम संवत् – 2083
  • संवत्सर नाम – रौद्र
  • शक संवत् – 1948
  • हिजरी सन् – 1447
  • मु. मास – 21 सव्वाल
  • अयन – उत्तरायण
  • ऋतु – बसंत ऋतु
  • मास – वैशाख
  • पक्ष – कृष्ण

आज का श्रेष्ठ चौघड़िया

क्रम चौघड़िया प्रकार समय अवधि टिप्पणी
1 चर सूर्योदय – 07:46 शुभ कार्य के लिए उचित
2 लाभ 07:46 – 09:20 बहुत शुभ
3 अमृत 09:20 – 10:54 अत्यंत शुभ
4 शुभ 12:28 – 02:02 शुभ कार्य हेतु अच्छा
5 चर 05:10 – सूर्यास्त शुभ कार्य के लिए उचित

 

  • दिशा शूल – आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए.
  • राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 10.30 से 12.00 तक रहेगा.
  • तिथि – अष्ठमी तिथि रात्रि 11.16 तक होगी तदुपरान्त नवमी तिथि होगी.
  • नक्षत्र – पूर्वाषाढा़ नक्षत्र दिन 11.28 तक रहेगा तदुपरान्त उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होगा.
  • योग – शिव योग सायं 6.30 तक रहेगा तदुपरान्त सिद्ध योग रहेगा.
  • करण – बालव करण दिन 10.18 तक रहेगा तदुपरान्त कौलव करण रहेगा.

विशिष्ट योग

  • व्रत / दिवस विशेष – शीतलाष्टमी, बूढा बास्योड़ा (ठण्डा भोजन करना चाहि), कालाष्टमी, जल संसाधन दिवस, भारतीय रेल सप्ताह प्रारंभ,
  • चन्द्रमा – आज सायं 6.04 तक धनु राशि में होगा तदुपरान्त मकर राशि में प्रवेश होगा.

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन

  • बुध का मीन राशि में प्रवेश रात्रि 1-13 पर होगा.
  • आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज सायं 6.04 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि धनु होगी तदुपरान्त मकर राशि होगी.
  • आज दिन 11.28 तक जन्म लेने वाले बच्चों का पूर्वाषाढा़ नक्षत्र होगा तदुपरान्त उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होगा.
  • आज जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा.
  • आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर ढ़ा, भे, भो, ज पर रखे जा सकते हैं.

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति होते हैं, इसलिए इस राशि के जातक सामान्यतः ज्ञानी और समझदार माने जाते हैं. हालांकि इन्हें जल्दी गुस्सा भी आ जाता है. इनमें विवेक, शक्ति और पराक्रम की भरपूर क्षमता होती है. इनका स्वभाव सौम्य, शांत और सरल होता है. ये धार्मिक प्रवृत्ति के, उदार हृदय वाले, परोपकारी, संवेदनशील तथा दया और करुणा जैसे गुणों से युक्त होते हैं.

मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं. इस राशि के जातक शांत स्वभाव के, धैर्यवान और सहनशील होते हैं, लेकिन कभी-कभी इनमें लोभ की प्रवृत्ति भी देखी जाती है. इनका व्यवहार गहराई से सोचने वाला और क्षमाशील होता है. ये लोग व्यापार में कुशल माने जाते हैं. मकर एक चर राशि होने के कारण ये लंबे समय तक एक ही स्थान पर टिककर काम करना पसंद नहीं करते.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़े: पाप की सजा जल्दी मिलना ही ईश्वर की सच्ची कृपा: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने की उकसावे वाली हरकत, भारत ने दी चेतावनी

International Waters Clash: इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने बेहद खतरनाक और उकसावे वाली हरकत की है. दरअसल, पाकिस्तानी...

More Articles Like This

Exit mobile version