14 April 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

14 April 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 14 अप्रैल, दिन मंगलवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

आज का पंचांग

14 अप्रैल को वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि के साथ मंगलवार का दिन पड़ रहा है. यह द्वादशी तिथि रात 12 बजकर 13 मिनट तक प्रभावी रहेगी. इस दिन दोपहर 3 बजकर 40 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा, जो शुभ माना जाता है. वहीं शतभिषा नक्षत्र शाम 4 बजकर 6 मिनट तक रहेगा. साथ ही इस दिन पंचक का योग भी बना हुआ है, इसलिए कुछ कार्यों में सावधानी बरतना उचित रहेगा. खास बात यह है कि 14 अप्रैल को सुबह 9 बजकर 31 मिनट पर सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे मेष संक्रांति कहा जाता है. इसी अवसर पर बैसाखी और पना संक्रांति जैसे प्रमुख पर्व भी मनाए जाएंगे.

14 अप्रैल 2026 का पंचांग

  • वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि– 14 अप्रैल 2026 को रात 12 बजकर 13 मिनट तक
  • शुक्ल योग– 14 अप्रैल 2026 को दोपहर 3 बजकर 40 मिनट तक
  • शतभिषा नक्षत्र– 14 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजकर 6 मिनट तक
  • सूर्य का में मेष राशि में गोचर– 14 अप्रैल 2026 को सुबह 9 बजकर 31 मिनट पर
  • वरुथिनी एकादशी पारण का समय- 14 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 54 मिनट से सुबह 8 बजकर 53 मिनट तक
  • 14 अप्रैल 2026 व्रत-त्यौहार– मेष संक्रांति, पना संक्रांति, बैसाखी, वरुथिनी एकादशी पारण

14 अप्रैल 2026 का शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त– 04:51 ए एम से 05:36 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 12:14 पी एम से 01:04 पी एम
  • विजय मुहूर्त- 02:44 पी एम से 03:35 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त– 06:54 पी एम से 07:17 पी एम
  • त्रिपुष्कर योग- 14 अप्रैल को शाम 4 बजकर 6 मिनट से देर रात 12 बजकर 12 मिनट तक

सूर्योस्त-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 5:56 AM
  • सूर्यास्त- शाम 6:45 PM

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़े: Aaj Ka Rashifal: करियर में होगी नई शुरुआत, लंबे समय से रुके कार्य होंगे पूरे, पढ़ें राशिफल

Latest News

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड को मिली सर्वोच्च ईएसजी रेटिंग, 87.3 स्कोर के साथ बनाया रिकॉर्ड

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड को 87.3 स्कोर के साथ ईएसजी 1 प्लस रेटिंग मिली, जो किसी भी भारतीय कंपनी की अब तक की सर्वोच्च रेटिंग है.

More Articles Like This

Exit mobile version